मुजफ्फरनगर: गैस के लिए त्राहि-त्राहि, तपती धूप में रोजेदारों की कतारें और कालाबाजारी के आरोप

मुजफ्फरनगर। शहर में रसोई गैस की भारी किल्लत अब जनता के सब्र का बांध तोड़ रही है। गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लगने वाली उपभोक्ताओं की लंबी कतारें और वहां होने वाला हंगामा प्रशासन के सुचारू आपूर्ति के दावों की पोल खोल रहा है। शुक्रवार को कच्ची सड़क स्थित सरवट इंडेन सेवा के कार्यालय पर उस समय भारी बवाल हो गया जब घंटों लाइन में लगने के बाद भी उपभोक्ताओं के हाथ खाली रहे। आक्रोशित लोगों ने एजेंसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मुजफ्फरनगर के मोरना में 494 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, सलाखों के पीछे भेजा  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के मोरना में 494 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, सलाखों के पीछे भेजा 

हॉकर्स पर ब्लैक में सिलेंडर बेचने का आरोप

मुजफ्फरनगर में महावीर चौक पर 'रफ़्तार' का कहर, युवक की दर्दनाक मौत; अस्पताल से चकमा देकर भागा कार चालक ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में महावीर चौक पर 'रफ़्तार' का कहर, युवक की दर्दनाक मौत; अस्पताल से चकमा देकर भागा कार चालक

प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी और बिचौलियों की मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। उपभोक्ता साजिद हसन का कहना है कि एक तरफ सरकार ने गैस के दाम साठ रुपये बढ़ा दिए हैं, वहीं दूसरी ओर एजेंसी बुकिंग न होने का बहाना बना रही है। सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि आम जनता के लिए सिलेंडर उपलब्ध नहीं है, लेकिन हॉकर्स के पास ब्लैक में बेचने के लिए पर्याप्त स्टॉक है। आरोप है कि नौ सौ रुपये का सरकारी सिलेंडर पंद्रह सौ से दो हजार रुपये तक में खुलेआम बेचा जा रहा है।

मुज़फ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर नशे में धुत कर्मचारी ने शिफ्ट इंचार्ज को दी जान से मारने की धमकी ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर नशे में धुत कर्मचारी ने शिफ्ट इंचार्ज को दी जान से मारने की धमकी

रमजान और भीषण गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें

किल्लत की मार झेल रही महिला उपभोक्ता फराह ने बताया कि रमजान के पाक महीने में रोजे की हालत में कड़ी धूप में खड़े रहना मुश्किल हो रहा है। ऑनलाइन पोर्टल और सर्वर डाउन होने के कारण बुकिंग नहीं हो पा रही है और जब उपभोक्ता दफ्तर पहुंचते हैं, तो कर्मचारी कल आने की बात कहकर उन्हें टाल देते हैं। घर का चूल्हा ठंडा पड़ने से लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा गुस्सा है।

एजेंसी ने दी सफाई, पैनिक बुकिंग को बताया कारण

तमाम आरोपों के बीच सरवट इंडेन सेवा के संचालक आलम ने कालाबाजारी की बात से साफ इनकार किया है। उनका तर्क है कि जनता में डर के कारण पैनिक बुकिंग बढ़ गई है। जिन लोगों ने हाल ही में सिलेंडर लिया है, वे भी दोबारा बुकिंग की कोशिश कर रहे हैं। एक साथ हजारों लोगों द्वारा सिस्टम का उपयोग करने के कारण सर्वर स्लो हो गया है। एजेंसी मालिक का दावा है कि स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी।

प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई का इंतजार

शहर में गैस को लेकर मचे इस हाहाकार के बावजूद जिला पूर्ति विभाग की ओर से अब तक कोई बड़ी जमीनी कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। उपभोक्ताओं की मांग है कि हॉकर्स की जांच की जाए और कृत्रिम किल्लत पैदा करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाए ताकि आम आदमी को राहत मिल सके।

Views: 136

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

इराक में अमेरिकी ईंधन भरने वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त; चालक दल के चार सदस्यों की मौत , दो लापता

बगदाद/वाशिंगटन। अमेरिकी मध्य कमान ( सेंटकॉम) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि इराक में उनके एक...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
इराक में अमेरिकी ईंधन भरने वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त; चालक दल के चार सदस्यों की मौत , दो लापता

दिल्ली, यूपी और जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, जमात उल विदा की नमाज के लिए मस्जिदों पर सुरक्षा बढ़ी

लखनऊ। देशभर में रमजान के महीने के आखिरी शुक्रवार जमात-उल-विदा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दिल्ली, यूपी और जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, जमात उल विदा की नमाज के लिए मस्जिदों पर सुरक्षा बढ़ी

मुजफ्फरनगर: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई जुमे की नमाज, शांति और अमन के लिए मांगी गई दुआएं

   मुजफ्फरनगर। जनपद में शुक्रवार को जुमे की नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई जुमे की नमाज, शांति और अमन के लिए मांगी गई दुआएं

CM योगी का नया 'सुरक्षा कवच': UP सरकार ने खरीदा ₹100 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड.. अयाेध्या यात्रा के बाद आया चर्चा में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षित यात्रा के लिए अब प्रदेश सरकार के विमान बेड़े में इटली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
CM योगी का नया 'सुरक्षा कवच': UP सरकार ने खरीदा ₹100 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड.. अयाेध्या यात्रा के बाद आया चर्चा में

मुजफ्फरनगर के जसवंतपुरी वार्ड में बदहाली की तस्वीर, 20 साल पुरानी सड़क-नालियां जर्जर, चुनाव में मिला था निर्माण का वादा

   मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के जसवंतपुरी वार्ड संख्या-13 में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। क्षेत्र...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के जसवंतपुरी वार्ड में बदहाली की तस्वीर, 20 साल पुरानी सड़क-नालियां जर्जर, चुनाव में मिला था निर्माण का वादा

उत्तर प्रदेश

दिल्ली, यूपी और जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, जमात उल विदा की नमाज के लिए मस्जिदों पर सुरक्षा बढ़ी

लखनऊ। देशभर में रमजान के महीने के आखिरी शुक्रवार जमात-उल-विदा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दिल्ली, यूपी और जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, जमात उल विदा की नमाज के लिए मस्जिदों पर सुरक्षा बढ़ी

CM योगी का नया 'सुरक्षा कवच': UP सरकार ने खरीदा ₹100 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड.. अयाेध्या यात्रा के बाद आया चर्चा में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षित यात्रा के लिए अब प्रदेश सरकार के विमान बेड़े में इटली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
CM योगी का नया 'सुरक्षा कवच': UP सरकार ने खरीदा ₹100 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड.. अयाेध्या यात्रा के बाद आया चर्चा में

नेशनल हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, हिंदू रक्षा दल से जुड़ी तीन लोगों की गिरफ्तारी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के Saharanpur से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर प्रशासन तक हलचल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
नेशनल हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, हिंदू रक्षा दल से जुड़ी तीन लोगों की गिरफ्तारी

मीडिया पर बरसे इमरान प्रतापगढ़ी – बोले, “दिनभर हिंदू-मुस्लिम, असली मुद्दे गायब”

   नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने मुख्यधारा के मीडिया संस्थानों पर निशाना साधते हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मीडिया पर बरसे इमरान प्रतापगढ़ी – बोले, “दिनभर हिंदू-मुस्लिम, असली मुद्दे गायब”

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव