इराक में अमेरिकी ईंधन भरने वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त; चालक दल के चार सदस्यों की मौत , दो लापता
बगदाद/वाशिंगटन। अमेरिकी मध्य कमान ( सेंटकॉम) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि इराक में उनके एक 'रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट' (ईंधन भरने वाला विमान) केसी -135 के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के चार सदस्यों की मृत्यु हो गई है। इस विमान में चालक दल के कुल छह सदस्य सवार थे। इनमें से चार की मौत हो गई है, जबकि शेष दो सदस्यों की स्थिति के बारे में अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
यह हादसा पश्चिमी इराक के एक दुर्गम इलाके में हुआ। यह विमान क्षेत्र में जारी सैन्य अभियानों के तहत अन्य विमानों में हवा में ईंधन भरने के मिशन पर तैनात था।
सेंटकॉम के अनुसार, दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं है कि विमान किसी तकनीकी खराबी का शिकार हुआ या उसे निशाना बनाया गया। वर्तमान में क्षेत्र को सील कर दिया गया है और एक उच्च स्तरीय सैन्य जांच दल दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए तैनात किया गया है। गौरतलब है कि युद्ध के दौरान जब लड़ाकू विमानों और बमवर्षकों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, तो उनमें ईंधन को दोबारा से भरना आवश्यक हो जाता है। यह काम ईंधन भरने वाले केसी-135 विमान करते हैं। ये विमान एक पाइप के सहारे जंगी जहाजों में ईंधन भरते हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां