शामली: जनपद स्तरीय रसोइया पाककला प्रतियोगिता में अंजू ने मारी बाजी, मुख्य विकास अधिकारी ने किया सम्मानित

 

शामली। जनपद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनत (निकट बीआरसी) में शुक्रवार को 'जनपद स्तरीय रसोइया पाककला प्रतियोगिता 2025-26' का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के पांचों विकासखंडों से चयनित कुल 30 रसोइयों ने अपनी बेहतरीन पाक कला और पाक कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनय कुमार तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

शामली में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित, होटल और भोजनालय संचालक परेशान ये भी पढ़ें  शामली में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित, होटल और भोजनालय संचालक परेशान

लिसाड़ की अंजू ने पाया प्रथम स्थान

शामली: हरे-भरे सागौन के पेड़ों पर चला माफियाओं का आरा, वन विभाग ने शुरू की बड़ी कार्रवाई ये भी पढ़ें  शामली: हरे-भरे सागौन के पेड़ों पर चला माफियाओं का आरा, वन विभाग ने शुरू की बड़ी कार्रवाई

निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, कांधला विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लिसाड़ नंबर-1 की श्रीमती अंजू ने अपनी पाक कला से सभी को प्रभावित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। शामली विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सेहटा की श्रीमती कविता दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि कैराना विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कसेरवा खुर्द-2 की श्रीमती शकुंतला ने तृतीय स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।

भैंसवाल इंटर कॉलेज प्रकरण: पूर्व प्रबंधक ने डीआईओएस कार्यालय पर लगाए गंभीर आरोप, डीएम से जांच की मांग ये भी पढ़ें  भैंसवाल इंटर कॉलेज प्रकरण: पूर्व प्रबंधक ने डीआईओएस कार्यालय पर लगाए गंभीर आरोप, डीएम से जांच की मांग

नकद पुरस्कार और प्रोत्साहन राशि का वितरण

मुख्य विकास अधिकारी ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विजेता को 3500 रुपये, द्वितीय को 2500 रुपये और तृतीय स्थान पाने वाली रसोइया को 1500 रुपये की नकद पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसके साथ ही, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले अन्य सभी रसोइयों को भी प्रोत्साहन के तौर पर 600-600 रुपये की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजने की घोषणा की गई।

स्वच्छता और पौष्टिकता पर रहा विशेष जोर

प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल ने केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि भोजन पकाने की विधि, रसोई की स्वच्छता, सुरक्षा मानकों का पालन, भोजन में पौष्टिक तत्वों की उपलब्धता और रसोइयों के व्यवहार का भी सूक्ष्मता से मूल्यांकन किया। निर्णायक समिति में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती लता राठौड़, खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह, प्रवक्ता अलका सिंह, डॉ. निशु मौर्य और खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनंत कुमार शामिल रहे।

शिक्षकों और अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला समन्वयक (एमडीएम) जितेंद्र कुमार और एसआरजी सचिन कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक खलील अहमद, राहुल कुमार, सुनील तोमर, प्रवीण शर्मा, सचिन चौहान, योगेश राठी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षा विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला समन्वयक द्वारा सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए समापन किया गया।

 

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

अयोध्या: बंद होने की अफवाहों के बीच सफलतापूर्वक चल रही राम रसोई

अयोध्या। अयोध्या की राम रसोई बड़े पैमाने पर चल रही है। हालांकि इसके बंद होने की अफवाहों ने सोशल मीडिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
अयोध्या: बंद होने की अफवाहों के बीच सफलतापूर्वक चल रही राम रसोई

'टटीरी' गाने को लेकर बढ़ा विवाद, हरियाणा पुलिस को बादशाह को गिरफ्तार करने और पासपोर्ट जब्त करने का आदेश

  चंडीगढ़। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। दरअसल,...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  हरियाणा 
'टटीरी' गाने को लेकर बढ़ा विवाद, हरियाणा पुलिस को बादशाह को गिरफ्तार करने और पासपोर्ट जब्त करने का आदेश

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की सख्त कार्रवाई, एसबीआई के लोन अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

नई दिल्ली/गुवाहाटी। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जांच एजेंसी ने असम के कामरूप (ग्रामीण) जिले...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की सख्त कार्रवाई, एसबीआई के लोन अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

मुजफ्फरनगर के रामराज में ईद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

रामराज (मुजफ्फरनगर)। आगामी ईद के पर्व को सकुशल और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना रामराज...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के रामराज में ईद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

पापमोचनी एकादशी व्रत कब है जानें:- इस पवित्र दिन भगवान विष्णु की पूजा से कैसे मिलता है पापों से छुटकारा और सुख समृद्धि

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत बहुत पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। हर एकादशी का अपना अलग महत्व होता ...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
पापमोचनी एकादशी व्रत कब है जानें:- इस पवित्र दिन भगवान विष्णु की पूजा से कैसे मिलता है पापों से छुटकारा और सुख समृद्धि

उत्तर प्रदेश

अयोध्या: बंद होने की अफवाहों के बीच सफलतापूर्वक चल रही राम रसोई

अयोध्या। अयोध्या की राम रसोई बड़े पैमाने पर चल रही है। हालांकि इसके बंद होने की अफवाहों ने सोशल मीडिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
अयोध्या: बंद होने की अफवाहों के बीच सफलतापूर्वक चल रही राम रसोई

धनंजय सिंह ने अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज का पदभार संभाला

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में धनंजय कुमार सिंह ने अपर मंडल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
धनंजय सिंह ने अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज का पदभार संभाला

सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर मचा सियासी घमासान, दोबारा पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गुरुवार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर मचा सियासी घमासान, दोबारा पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

सहारनपुर में किसानों के नलकूपों से चोरी, मोटर और केबल सहित कृषि उपकरण गायब

सहारनपुर (गंगोह/अंबेहटा)। दो दर्जन के करीब किसानों के नलकूपों से मोटर, केबल और अन्य कृषि उपकरण चोरी द्वारा चोरी कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में किसानों के नलकूपों से चोरी, मोटर और केबल सहित कृषि उपकरण गायब

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम