'टटीरी' गाने को लेकर बढ़ा विवाद, हरियाणा पुलिस को बादशाह को गिरफ्तार करने और पासपोर्ट जब्त करने का आदेश

On

 चंडीगढ़। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने पुलिस को निर्देश दिया है कि यदि बादशाह जांच में सहयोग नहीं करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए और जरूरत पड़ने पर उनका पासपोर्ट भी जब्त किया जाए, ताकि वह जांच से बचने के लिए विदेश न जा सकें।

दरअसल, हरियाणा राज्य महिला आयोग ने इस मामले में बादशाह को पूछताछ के लिए पेश होने का समन भेजा था। उन्हें शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक पानीपत में आयोग के सामने उपस्थित होने के लिए कहा गया था। लेकिन जब वह तय समय तक नहीं पहुंचे, तो आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए। उन्होंने कहा कि पानीपत और पंचकुला पुलिस को बादशाह के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर उन्हें गिरफ्तार भी किया जाए। इसके साथ ही पूरे राज्य में यह भी सूचना जारी कर दी गई है कि जब तक बादशाह आयोग के सामने पेश नहीं होते, तब तक हरियाणा में उनके किसी भी कार्यक्रम या शो की अनुमति नहीं दी जाएगी। आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि अगर जांच के दौरान यह आशंका हो कि बादशाह विदेश जाकर मामले से बचने की कोशिश कर सकते हैं, तो पुलिस उनका पासपोर्ट भी जब्त कर सकती है। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और किसी भी कीमत पर जांच में ढिलाई नहीं बरती जाएगी। दूसरी ओर, बादशाह के वकील आयोग के सामने पेश हुए थे, लेकिन आयोग की अध्यक्ष ने उनसे मुलाकात करने से इनकार कर दिया।

"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर ये भी पढ़ें  "बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

उनका कहना है कि समन सीधे बादशाह को भेजा गया है और उन्हें खुद आयोग के सामने आकर अपना पक्ष रखना चाहिए। बादशाह के वकील ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें महिला आयोग की ओर से एक तय समय दिया गया था। लेकिन बादशाह ने पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर लोगों से माफी मांगी थी और कहा था कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। इस मामले में शिकायत करने वाली सविता आर्या ने भी मीडिया से बात की। वह पानीपत की संस्था 'नारी तू नारायणी उत्थान समिति' की अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि आयोग की अध्यक्ष ने बादशाह के वकील से मिलने से साफ इनकार कर दिया था। अगर बादशाह दोपहर तीन बजे तक खुद आयोग के सामने आ जाते, तो इस विवाद को बातचीत से सुलझाया जा सकता था। लेकिन उनके नहीं आने की स्थिति में कार्रवाई करना जरूरी हो गया। इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट

पुलिस के अनुसार, गाने के वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहनी लड़कियों को हरियाणा रोडवेज की बस में नाचते हुए दिखाया गया है और उसमें कुछ ऐसे इशारे और शब्द इस्तेमाल किए गए हैं, जिन्हें आपत्तिजनक माना गया है। इसी आधार पर पुलिस ने बादशाह के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। इस मामले में सविता आर्या के अलावा एक अन्य शिकायतकर्ता शिव कुमार भी हैं, जो शिव आरती इंडिया फाउंडेशन के निदेशक हैं। उनका आरोप है कि गाने में इस्तेमाल किए गए शब्द और संदर्भ महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को गलत तरीके से पेश करते हैं। इस तरह के गाने समाज में गलत संदेश देते हैं और युवा पीढ़ी पर भी नकारात्मक असर डाल सकते हैं। वहीं, इस मामले को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने भी गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार को पत्र लिखा। आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा है कि बादशाह के गाने में महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा और दृश्य दिखाए गए हैं।

कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'? ये भी पढ़ें  कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'?

गाने में स्कूल यूनिफॉर्म पहनी छात्राओं को अनुचित तरीके से दिखाया गया है, जिससे शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक मूल्यों का भी अपमान होता है। ऐसे कलाकार के कार्यक्रम आयोजित होने से समाज में गलत संदेश जा सकता है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि बादशाह के किसी भी प्रस्तावित कार्यक्रम या शो को राज्य में आयोजित करने की अनुमति न दी जाए। आयोग का कहना है कि महिलाओं की गरिमा और सामाजिक मूल्यों की रक्षा करना जरूरी है और इस मामले में सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

Views: 109

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना डीएवी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक कॉन्क्लेव का अनुभव 

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। नई दिल्ली स्थित 'भारत मंडपम' में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक कॉन्क्लेव में बुढ़ाना के डीएवी महाविद्यालय...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना डीएवी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक कॉन्क्लेव का अनुभव 

बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र स्थित नेहरूपुर इंड्रिस्ट्रियल एरिया के पास खेत में तीन शव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में चिकित्सक को धमकी देने वाला बदमाश सलाखों के पीछे पहुँचा 

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के चर्चित चिकित्सक डॉ. सोनू कश्यप को जान से मारने की धमकी देने और षड्यंत्र रचने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में चिकित्सक को धमकी देने वाला बदमाश सलाखों के पीछे पहुँचा 

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में अपनी मिट्टी से जुड़े अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 56 बीघा कृषि भूमि का कराया बैनामा 

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सफलता के शिखर...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में अपनी मिट्टी से जुड़े अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 56 बीघा कृषि भूमि का कराया बैनामा 

लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

बिजनौर | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के शहर चांदपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई 6 छात्राओं के लापता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र स्थित नेहरूपुर इंड्रिस्ट्रियल एरिया के पास खेत में तीन शव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

बिजनौर | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के शहर चांदपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई 6 छात्राओं के लापता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

मेरठ में गैस को लेकर प्रशासन अलर्ट! SSP अविनाश पांडे ने की एजेंसियों के साथ बैठक

   मेरठ। मुजफ्फरनगर और शामली के बाद अब मेरठ में भी रसोई गैस की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में गैस को लेकर प्रशासन अलर्ट! SSP अविनाश पांडे ने की एजेंसियों के साथ बैठक

पूर्वांचल में विस्तार देने काे लेकर आरएलडी 15 मार्च को देवरिया में करेगी जनसभा, जयंत चौधरी करेंगे संबोधित

देवरिया। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 15 मार्च को देवरिया में विशाल जनसभा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
पूर्वांचल में विस्तार देने काे लेकर आरएलडी 15 मार्च को देवरिया में करेगी जनसभा, जयंत चौधरी करेंगे संबोधित

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम