"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

बहावड़ी का 'रक्तचरित्र': ढोल बजाने की रंजिश में अब तक 11 लाशें, सागर के पिता की हत्या के बाद गांव में सुरक्षा कड़ी

On

बागपत/शामली। "बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!"—मंगलवार की रात बागपत के दोघट में जब गोलियों की तड़तड़ाहट थमी, तो एक हमलावर के ये शब्द सुनकर बरातियों की रूह कांप गई। बहावड़ी गांव की जिस रंजिश ने कभी कुख्यात डॉन विक्की त्यागी को कोर्ट रूम के भीतर खत्म करवा दिया था, उसी रंजिश ने आज एक और जान ले ली। हिस्ट्रीशीटर विवेक उर्फ विक्की मलिक की हत्या महज एक कत्ल नहीं, बल्कि तीन दशकों से चले आ रहे उस 'रक्तचरित्र' का नया अध्याय है, जिसमें अब तक 11 लोग दफन हो चुके हैं।

एक समझौता, एक ढोल और फिर शुरू हुआ मौत का तांडव

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों पहले दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। लेकिन साल 2010 के प्रधानी चुनाव ने सब कुछ बदल दिया। चुनाव जीतने के बाद बिजेंद्र पक्ष ने विवेक के घर के बाहर देर तक ढोल बजवाया। हार की टीस और घर के बाहर बजते ढोल ने रंजिश की सोई हुई आग को फिर से भड़का दिया। इसके बाद 2011 में बिजेंद्र, 2014 में देवेंद्र और 2016 में धर्मेंद्र की हत्या हुई। इसी बीच 2015 में डॉन विक्की त्यागी को सिर्फ इसलिए मार दिया गया क्योंकि वह विरोधी पक्ष (दरियाव पक्ष) की मदद कर रहा था।

मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा  ये भी पढ़ें  मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा 

विक्की त्यागी हत्याकांड: जब 16 साल के लड़के ने दहलाया था यूपी

इस पूरी रंजिश का सबसे बड़ा मोड़ 16 फरवरी 2015 को आया था। मुजफ्फरनगर की कोर्ट में सुनवाई चल रही थी, तभी वकील की ड्रेस पहनकर आए एक किशोर ने कुख्यात डॉन विक्की त्यागी पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। वह किशोर कोई और नहीं, बल्कि इसी विवेक मलिक का बेटा सागर मलिक था।

स्कूल वैन से भिड़ी बाइक, युवक की मौत; पत्नी और चाची गंभीर घायल ये भी पढ़ें  स्कूल वैन से भिड़ी बाइक, युवक की मौत; पत्नी और चाची गंभीर घायल

यशपाल की मौत के बाद देवर से हुई थी बबली की शादी

इस कहानी का भावुक पहलू यह है कि वर्ष 2000 में बबली के पहले पति यशपाल मलिक की हत्या हुई थी। तब उनके दो मासूम बेटे थे—सागर और सौरभ। समाज के फैसले पर बबली की शादी उनके देवर विवेक (मृतक) से कराई गई। विवेक ने ही दोनों बेटों को पाला, जिन्होंने बाद में मुजफ्फरनगर कोर्ट में वकील बनकर विक्की त्यागी को गोलियों से भून दिया था।

चश्मदीद की जुबानी: "मैं चिल्लाता हुआ भागा, वो गोलियां बरसाते रहे"

विवेक के साथ आए चश्मदीद विपिन बालियान ने बताया, "हम पार्किंग में थे, तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने पीछे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मैं बचाने दौड़ा लेकिन उन्होंने रुकने का नाम नहीं लिया। मैं चिल्लाता हुआ बरातियों की तरफ भागा।" शोर सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर भागने लगे, जिसमें से गांव के ही रजत को भीड़ ने दबोच लिया।

क्राइम सीन और सिर में 4 गोलियां: हत्यारों पर सवार था खून

बुधवार को पुलिस आरोपी रजत को लेकर 'धूम सिंह फार्म हाउस' की पार्किंग में पहुंची और क्राइम सीन दोहराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हमलावरों की नफरत साफ कर दी—विवेक के सिर में 4 गोलियां उतार दी गई थीं। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार करीब 15-20 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से व्हाट्सएप कॉल और साजिश की कई अहम कड़ियां मिली हैं।

बहावड़ी रंजिश: कब-किसकी हुई हत्या (टाइमलाइन)

  • 1998-2000: रंजिश की शुरुआत, यशपाल मलिक (सागर के असली पिता) की हत्या।

  • 2011: प्रधान बिजेंद्र की हत्या (शादी से लौटते वक्त)।

  • 2014: बिजेंद्र के भाई देवेंद्र का कत्ल।

  • 2015: मुजफ्फरनगर कोर्ट में डॉन विक्की त्यागी की हत्या (सागर मलिक द्वारा)।

  • 2016: धर्मेंद्र की हत्या।

  • 2026 (11 मार्च): विवेक उर्फ विक्की मलिक की बागपत में हत्या।

Views: 136

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

टीम रॉयल बुलेटिन  Picture

यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

बागपत/शामली। "बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!"—मंगलवार की रात बागपत के दोघट में जब गोलियों की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली  बागपत 
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात

बागपत/शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराध जगत में मंगलवार की रात एक और खूनी अध्याय लिख दिया गया। मुजफ्फरनगर कोर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली  बागपत 
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात

मुजफ्फरनगर में 'गैस चैंबर' जैसे हालात: मार्च में कोहरे और प्रदूषण का तांडव, AQI 278 पहुंचा, शून्य विजिबिलिटी से थमी रफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में कुदरत और प्रदूषण के जानलेवा मेल ने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुधवार सुबह...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'गैस चैंबर' जैसे हालात: मार्च में कोहरे और प्रदूषण का तांडव, AQI 278 पहुंचा, शून्य विजिबिलिटी से थमी रफ्तार

मुजफ्फरनगर में शिक्षा का अधिकार के तहत 514 बच्चों को मिले स्कूल, वंचित छात्रों को एक ओर मौका 

मुजफ्फरनगर। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षा का अधिकार के तहत 514 बच्चों को मिले स्कूल, वंचित छात्रों को एक ओर मौका 

महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने मंगलवार को महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने व सोशल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

बागपत/शामली। "बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!"—मंगलवार की रात बागपत के दोघट में जब गोलियों की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली  बागपत 
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात

बागपत/शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराध जगत में मंगलवार की रात एक और खूनी अध्याय लिख दिया गया। मुजफ्फरनगर कोर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली  बागपत 
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात

महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने मंगलवार को महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने व सोशल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कुनेहटा की गौशाला में गोवंश के जगह-जगह पड़े कंकाल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार