शामली: दबंग बस एजेंटों की गुंडागर्दी, अवैध वसूली से इनकार करने पर टेंपो चालक को पीटा
शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में अवैध उगाही का विरोध करने पर दबंग बस एजेंटों द्वारा एक टेंपो चालक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित चालक ने अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हफ्ता न देने पर सरेराह की मारपीट
ये भी पढ़ें शामली: गुमशुदा मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे, पुलिस ने बरामद किए 36 लाख रुपये के 142 फोनजानकारी के अनुसार, शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी नितिन पेशे से ऑटो चालक है। मंगलवार को जब वह कैराना रोड स्थित ईदगाह के समीप अपना ऑटो लेकर खड़ा था, तभी निजी बसों के तीन एजेंट वहां पहुंचे। आरोप है कि एजेंटों ने नितिन से वहां टेंपो चलाने के बदले 'हफ्ता' (अवैध वसूली) की मांग की। जब नितिन ने किसी भी तरह की अवैध राशि देने से साफ इनकार कर दिया, तो आगबबूला हुए दबंगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें शामली में ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से बाइक सवार की टक्कर, युवक की अस्पताल में हालत नाजुकप्रति टेंपो ₹60 की अवैध उगाही का आरोप
घायल अवस्था में थाने पहुंचे नितिन ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उक्त रूट पर चलने वाले सैकड़ों टेंपो चालकों से ये दबंग एजेंट प्रतिदिन ₹60 प्रति टेंपो के हिसाब से अवैध वसूली करते हैं। विरोध करने पर चालकों को डराया-धमकाया जाता है और स्टैंड पर खड़े नहीं होने दिया जाता। मंगलवार को हुई इस घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास मौजूद अन्य चालकों ने बीच-बचाव कर नितिन की जान बचाई।
पुलिस जांच में जुटी
सैकड़ों की तादाद में टेंपो चालकों के थाने पहुंचने से पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई है। यदि चालक के आरोपों में सत्यता पाई जाती है, तो यह बड़े पैमाने पर चल रहे सिंडिकेट की ओर इशारा करता है। शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां