शामली में राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी महिलाओं की फरियाद, 21 मामलों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

 

शामली। जनपद में महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने के संकल्प के साथ आज नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत की अध्यक्षता में 'महिला जनसुनवाई' का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोग की सदस्य ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि महिला संबंधी शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान कुल 21 मामलों की गंभीरता से सुनवाई की गई। इनमें मुख्य रूप से मारपीट और घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद और संपत्ति पर अधिकार, तथा पुलिस स्तर पर लंबित शिकायतें शामिल थीं।

शामली: गुमशुदा मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे, पुलिस ने बरामद किए 36 लाख रुपये के 142 फोन ये भी पढ़ें  शामली: गुमशुदा मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे, पुलिस ने बरामद किए 36 लाख रुपये के 142 फोन

श्रीमती मनीषा अहलावत ने संबंधित थानों, वन स्टॉप सेंटर और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

शामली में ग्राम चौपाल: विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम ने काटा अधकारियों का  वेतन  ये भी पढ़ें  शामली में ग्राम चौपाल: विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम ने काटा अधकारियों का  वेतन 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित महिलाओं को बधाई देते हुए मनीषा अहलावत ने कहा कि सरकार नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया और कहा कि जब महिलाएं अपने अधिकारों को जानेंगी, तभी समाज में उनके प्रति दृष्टिकोण बदलेगा।

शामली: पीसीएस से नेता बने अलंकार अग्निहोत्री का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' पार्टी का किया ऐलान ये भी पढ़ें  शामली: पीसीएस से नेता बने अलंकार अग्निहोत्री का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' पार्टी का किया ऐलान

बैठक और जनसुनवाई के दौरान जिले के लगभग सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों में हामिद हुसैन (डिप्टी कलेक्टर), अपेक्षा निम्बाडिया (क्षेत्राधिकारी शामली) और मोनिका चौहान (थानाध्यक्ष, महिला थाना) शामिल थीं। स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से डॉ. अतुल बंसल (ACMO), लता राठौर (BSA) और डॉ. सीमा वर्मा (DIOS प्रतिनिधि) उपस्थित रहीं। कल्याण विभाग के मोहम्मद मुशफेकीन (जिला प्रोबेशन अधिकारी), यामिनी रंजन (DPO) और गजाला त्यागी (केंद्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर) भी बैठक में मौजूद रहे। अन्य विभागों से अरविंद कुमार (सहायक श्रमायुक्त), सुधीर त्यागी (जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी) और सत्येंद्र कुमार (अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति) उपस्थित रहे।

आयोग की सदस्य ने वन स्टॉप सेंटर और महिला कल्याण विभाग के कर्मचारियों को पीड़ित महिलाओं के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार करने और उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

Views: 38

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

आलू की खुदाई के बाद खेत खाली है तो तुरंत करें यह खेती 60 दिन में मिलेगा हरे सोने जैसा मुनाफा

आलू की खुदाई के बाद अगर आपका खेत खाली है तो भिंडी की खेती आपके लिए कम समय में ज्यादा...
आलू की खुदाई के बाद खेत खाली है तो तुरंत करें यह खेती 60 दिन में मिलेगा हरे सोने जैसा मुनाफा

शामली के थानाभवन में सैयद मुनावरी बेगम की राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में नियुक्ति पर हर्ष का माहौल

थानाभवन (शामली)। भारत सरकार द्वारा हाल ही में सैयद मुनावरी बेगम को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य नियुक्त किया...
शामली 
शामली के थानाभवन में सैयद मुनावरी बेगम की राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में नियुक्ति पर हर्ष का माहौल

कम खर्च में घर लाएं Maruti Fronx CNG दमदार माइलेज के साथ कम डाउन पेमेंट में आसान EMI पर खरीदने का मौका

आज के समय में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जो चलाने...
ऑटोमोबाइल 
कम खर्च में घर लाएं Maruti Fronx CNG दमदार माइलेज के साथ कम डाउन पेमेंट में आसान EMI पर खरीदने का मौका

इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा का मारपीट का वीडियो वायरल, डॉक्टर के साथ हाथापाई का दावा

मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा का मारपीट का वीडियो वायरल, डॉक्टर के साथ हाथापाई का दावा

1 लाख से कम में मिल रही 5 शानदार बाइक्स दमदार माइलेज स्टाइलिश लुक और कम खर्च में चलेंगी सालों तक

आज के समय में हर कोई ऐसी बाइक चाहता है जो दिखने में स्टाइलिश हो चलाने में आरामदायक हो और...
ऑटोमोबाइल 
1 लाख से कम में मिल रही 5 शानदार बाइक्स दमदार माइलेज स्टाइलिश लुक और कम खर्च में चलेंगी सालों तक

उत्तर प्रदेश

इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा का मारपीट का वीडियो वायरल, डॉक्टर के साथ हाथापाई का दावा

मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा का मारपीट का वीडियो वायरल, डॉक्टर के साथ हाथापाई का दावा

सहारनपुर : 150 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर (बेहट)। सहारनपुर जनपद की थाना बेहट पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : 150 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

यूपी के गोरखपुर और रामपुर जिले में स्थापित हो रही ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाएं

गोरखपुर/रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर  रामपुर  
यूपी के गोरखपुर और रामपुर जिले में स्थापित हो रही ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाएं

सहारनपुर : उ०प्र०राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सर्किट हाउस में की महिला जन सुनवाई

सहारनपुर।  मा० सदस्या, उ०प्र०राज्य महिला आयोग श्रीमती सपना कश्यप द्वारा सर्किट हाउस सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, बाल विवाह   इसी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : उ०प्र०राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सर्किट हाउस में की महिला जन सुनवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव