शामली: ससुराल पक्ष ने विवाहिता को कमरे में बंद कर पीटा, एक हाथ की हड्डी टूटी

शामली। कैराना क्षेत्र के मोहल्ला दरबारखुर्द रेतेवाला निवासी एक विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष द्वारा जान से मारने की नियत से कमरे में बंद कर मारपीट की गई। मारपीट में विवाहिता के एक हाथ की हडडी पूरी तरह से टूट गई। गंभीर रूप से घायल विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके एक हाथ का ऑपरेशन हुआ।

क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील थाना कांधला निवासी रिजवान पुत्र सलीम ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बहन गुलफसा का विवाह मई 2023 में कैराना के मोहल्ला दरबारखुर्द रेतेवाला निवासी जमशेद पुत्र समशेर के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति जमशेद, सास बलकीसा, ससुर समशेर और देवर सादाब व सावेज उसकी बहन के साथ मारपीट और प्रताड़ना करने लगे। गत 28 फरवरी की रात करीब 10ः30 बजे आरोपियों ने गुलफसा के साथ गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से मारपीट की, जिससे उसके हाथ-पैर और गर्दन में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि देवरों ने उसे पकड़कर बदनीयती का भी प्रयास किया। सूचना मिलने पर भाई रिजवान मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल शामली में भर्ती कराया गया। पीडित ने बताया कि बहन गुलफसा के एक हाथ की हडडी टूटी हुई है, जिसका जिला अस्पताल में ऑपरेशन कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी ससुरालियों की तलाश शुरू कर दी है। विवाहिता ने न्याय की गुहार लगाई है।

शामली में आवारा कुत्तों का आतंक: बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, क्षेत्र में दहशत का माहौल ये भी पढ़ें  शामली में आवारा कुत्तों का आतंक: बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, क्षेत्र में दहशत का माहौल

Views: 57

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

गुरुग्राम के सिविल हॉस्पिटल में लड़की पर एसिड अटैक, आरोपी महिला फरार, इलाके में दहशत

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सिविल हॉस्पिटल में एक लड़की...
Breaking News  दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
गुरुग्राम के सिविल हॉस्पिटल में लड़की पर एसिड अटैक, आरोपी महिला फरार, इलाके में दहशत

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट की वजह से दुनिया भर के शेयर बाजार में मचे कोहराम का असर आज घरेलू...
बिज़नेस  शेयर बाजार  
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट

विवादों के बाद भी यूट्यूब पर 'टटीरी' की धूम, एआई की मदद से बनाए जा रहे गाने के रीमिक्स

मुंबई। पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर रैपर बादशाह लगातार विवादों में बने हुए हैं, क्योंकि उनके हालिया रिलीज गाने 'टटीरी' को...
Breaking News  मनोरंजन 
विवादों के बाद भी यूट्यूब पर 'टटीरी' की धूम, एआई की मदद से बनाए जा रहे गाने के रीमिक्स

स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग'

नई दिल्ली। 12 अप्रैल 1961 का वह ऐतिहासिक दिन जब सोवियत संघ के कॉस्मोनॉट यूरी गागरिन स्पेस में जाने वाले...
Breaking News  राष्ट्रीय 
स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग'

बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को संसद के बजट सत्र और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर इकाई द्वारा 15वां होली मिलन समारोह और 11वां लीला जेटली स्मृति सम्मान समारोह...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित 'पिंक रोजगार महाकुंभ' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आज विकास भवन परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव