शामली में तहसील कर्मी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दो वकीलों पर हत्या का आरोप, विरोध में हंगामा
संदिग हालत में पेड़ से लटका मिला शव, सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस जांच में जुटी
शामली। जनपद के शामली तहसील क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ तहसील में कार्यरत एक व्यक्ति का शव पुलिया के समीप एक पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने दो स्थानीय वकीलों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम लांक निवासी 50 वर्षीय विनोद के रूप में हुई है, जो तहसील में वकीलों के चैंबरों में पानी पिलाने का काम करता था। मृतक के पुत्र सुमित ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उनके पिता ने फोन कर कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने और अपनी जान को खतरा होने की जानकारी दी थी। इसके बाद जब परिजन तहसील पहुंचे और डायल 112 को सूचना दी, तो काफी तलाश के बाद उनका शव तहसील से करीब 500 मीटर दूर मेरठ हाईवे पर एक पेड़ से लटका हुआ मिला।
सुसाइड नोट और हाथ पर लिखे नाम से खुला राज?
घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शनिवार को दर्जनों ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से एक पर्ची (सुसाइड नोट) मिली है, और उसके हाथ पर भी दो वकीलों के नाम लिखे हुए पाए गए हैं। इन्हीं सबूतों के आधार पर परिजन इसे हत्या बताकर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही का भेरोसा
थाना आदर्श मंडी के प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस के अनुसार मृतक के हाथ पर भी दोनों वकीलों के नाम लिखे हुए थे और जेब से एक पर्ची भी मिली, जिसमें उक्त वकीलों के नाम लिखे थे। थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां