शामली मेें ट्यूबवेल पर दबंगों का कहर, युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला
होली खेलते समय हमले में युवक को किया अधमरा,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
शामली। शहर की चरण सिंह कॉलोनी के पास होली के रंग में उस समय भंग पड़ गया, जब ट्यूबवेल पर होली खेल रहे एक युवक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने युवक को अधमरा कर दिया। आदर्शमंडी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना शहर के चरण सिंह कॉलोनी के पीछे स्थित अंडरपास के पास की है। पीड़ित के पिता सुखवीर सिंह ने बताया कि उनका पुत्र शुभ होली खेलने के लिए घर के पास स्थित ट्यूबवेल पर गया था। इसी दौरान सात-आठ बाइकों पर सवार होकर आए करीब एक दर्जन युवकों ने शुभ को घेर लिया और उस पर हमला बोल दिया।
चीख-पुकार सुनकर भागे हमलावर
आरोपियों ने युवक पर धारदार हथियारों और डंडों से ताबड़तोड़ वार किए। घटना के दौरान मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल को किसी राहगीर ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
नामजद आरोपियों की तलाश जारी
होश में आने के बाद पीड़ित शुभ ने हमलावरों में से उज्जवल उर्फ रफ्तार, आकाश, रवन्स, पारस और कुन्नु की पहचान की है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना आदर्शमंडी पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां