शामली में भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का ऐतिहासिक अभिनंदन

On

शामली। मुंडेट स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के कोने-कोने से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के बीच अपने नए अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। फूलों की भारी वर्षा और मिठाइयों के वितरण से पूरा कार्यालय परिसर उत्सव के माहौल में सराबोर नजर आया।

शामली में थमी नहीं रफ्तार की मार: अलग-अलग हादसों में आधा दर्जन घायल, दो की हालत नाजुक ये भी पढ़ें  शामली में थमी नहीं रफ्तार की मार: अलग-अलग हादसों में आधा दर्जन घायल, दो की हालत नाजुक

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहन बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा जीवंत संगठन है जहां कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि भाजपा में ही यह संभव है कि कल तक जो कार्यकर्ता साधारण तरीके से पीछे की पंक्ति में बैठकर संगठन की सेवा कर रहा था, आज वह अपनी मेहनत और अटूट निष्ठा के बल पर अग्रिम पंक्ति में नेतृत्व संभाल रहा है। उन्होंने रामजीलाल कश्यप की नियुक्ति को एक साधारण कार्यकर्ता के समर्पण की जीत बताया।

शामली में हाईवे पर काम करते युवक पर जानलेवा हमला, दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा ये भी पढ़ें  शामली में हाईवे पर काम करते युवक पर जानलेवा हमला, दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा

इस अवसर पर जिला प्रभारी विकास अग्रवाल और पर्यवेक्षक अनिल पाराशर ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिया। पूर्व मंत्री सुरेश राणा और एमएलसी वीरेंद्र सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं के इसी उत्साह के दम पर भाजपा आगामी चुनौतियों का सामना करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लें।

शामली में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार, यूको बैंक की नई शाखा से ग्राहकों को मिलेगी राहत ये भी पढ़ें  शामली में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार, यूको बैंक की नई शाखा से ग्राहकों को मिलेगी राहत

समारोह के दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री कुसुम लता पाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक तेजिंदर निर्वाल, मृगांका सिंह, सत्येंद्र तोमर और पवन तरार सहित जिले के तमाम प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन पुनीत द्विवेदी ने किया। अंत में सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति देने की शपथ ली।

Views: 77

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

मुरादाबाद में तैनात पुलिस अधीक्षक (क्राइम) सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे सृजित कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

एनसीआर : कुछ इलाकों में एक्यूआई फिर लाल निशान के पार, अधिकतम और न्यूनतम पारे में होगी बढ़ोतरी

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) धीरे-धीरे खराब होता दिखाई दे रहा है।...
दिल्ली NCR  नोएडा 
एनसीआर : कुछ इलाकों में एक्यूआई फिर लाल निशान के पार, अधिकतम और न्यूनतम पारे में होगी बढ़ोतरी

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। मिली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर- जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस और प्रशासन के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

मुरादाबाद में तैनात पुलिस अधीक्षक (क्राइम) सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे सृजित कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं