शामली में रविवार को होगी अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, श्री सत्य नारायण इण्टर कॉलेज को बनाया परीक्षा केंद्र
परीक्षा के लिए गाइडलाइंस जारी, परीक्षा समय से दो घंटे पहले रिपोर्टिंग का समय
शामली। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आगामी 8 मार्च 2026 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। जनपद शामली में इस परीक्षा के लिए 'श्री सत्य नारायण इण्टर कॉलेज' को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है।
सहायक श्रमायुक्त अरविंद कुमार मद्धेशिया ने जानकारी दी है कि प्रवेश परीक्षा की समय सारणी के अनुसार कक्षा-06 की परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक होगी। जबकि कक्षा-09 की परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक आयोजित होगी। प्रश्न पत्र पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होंगे और परीक्षा हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराई जाएगी।
छात्रों और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से 2 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर पहुंचना अनिवार्य कर रिपोर्टिंग समय निर्धारित किया है। जबकि परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। यानी परीक्षा शुरू होने के पश्चात किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचाना सुनिश्चित करें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां