शामली: ब्याज विवाद में युवक पर हमला, सिर में लोहे की रॉड से घायल
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नंदूप्रसाद निवासी एक व्यक्ति ने दो युवकों पर ब्याज का पैसा न दिए जाने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीडित ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
गुरूवार को मोहल्ला नंदूप्रसाद निवासी नीरज पुत्र ब्रजपाल ने बताया कि उसने मोहल्ले के ही जीता से तीन हजार रूपये ब्याज पर लिए थे। आरोप है कि वह मूल और ब्याज दोनो दे चुका है, लेकिन उक्त व्यक्ति अभी भी ब्याज का रूपया निकाल रहा है। आरोप है कि गुरूवार को जब वह बडी माता पूजने के बाद वापस लौट रहा था तो जीता, कालू व उसके अन्य साथियों ने हमला बोल दिया। सिर में लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया गया। पीडित ने अपना मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले में जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां