कौशांबी में पुलिस से बदसलूकी: वर्दी के अपमान पर कड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार
कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र के लौगांवा गांव में बुधवार रात होली हुड़दंग में कट्टा लहराते हुए दहशत पैदा करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया जिसके बचाव में आए ग्रामीणों ने पुलिस टीम के साथ बदसलूकी की। पुलिस टीम की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचकर चार हुड़दंगियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने 29 व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद और 25 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लिया। थाना अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि हिनौता पुलिस चौकी में पुलिस को सूचना मिली कि लौंगांवा गांव में नशे की हालत में एक व्यक्ति कट्टा लहरा कर गांव में दहशत पैदा कर रहा है।
ये भी पढ़ें सहारनपुर में बेटे की संदिग्ध मौत पर पिता का गंभीर आरोप, दो दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
इस सूचना पर चौकी इंचार्ज रामपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और आरोपी व्यक्ति को कट्टा सहित पकड़ लिया जिसे लेकर उसके समर्थन में गांव के लोग आ गए और पुलिस टीम के साथ बदसलूकी करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दिया। मौके की नजाकत देखकर चौकी इंचार्ज ने थाना अध्यक्ष को स्थिति से अवगत कराया जिस पर भारी संख्या में पुलिस मौके में पहुंची गई। पुलिस को देखकर शरारती तत्व भागने लगे। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। देर रात पुलिस ने अमरनाथ मिश्रा समेत 29 लोगों के विरुद्ध नामजद व 25 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां