जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में गुरुवार सुबह वाजिदपुर तिराहा के पास स्थित तीन मंजिला उत्सव मोटल होटल के बाहर लगे शादी के पंडाल में आग लग गई। यह घटना सुबह हुई। राहत की बात यह रही कि इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मौके पर पहुंचे सीएफओ आरपी राय ने बताया कि आज सुबह करीब 8 बजे उत्सव मोटल होटल के बाहर लगे शादी के पंडाल में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत ही तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गईं और अन्य अग्नि अधिकारी भी दूसरी स्टेशन से मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आरपी राय के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी, हालांकि होटल के अंदर आग नहीं फैली। उन्होंने बताया कि जिम में लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी, लेकिन वहां भी कोई व्यक्ति फंसा हुआ नहीं पाया गया। पूरी बिल्डिंग की जांच की गई और यह सुनिश्चित किया गया कि कोई अंदर न फंसा हो। उन्होंने बताया कि बाहर लगे पंडाल में थोड़ी आग लगी थी, जिसे फायर टीम ने काबू में कर लिया।
ये भी पढ़ें सहारनपुर में बेटे की संदिग्ध मौत पर पिता का गंभीर आरोप, दो दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जस्थिति नियंत्रण में है और कोई बड़ी घटना नहीं हुई। होटल के मालिक आशुतोष सिंह ने भी आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई। उन्होंने कहा कि लगातार ऐसे शॉर्ट सर्किट की घटनाएं होटल और आसपास के इलाके में परेशान कर रही हैं। होटल के अंदर कुछ सामान जल गया, खासकर पंडाल के पास रखा हुआ सामान। उन्होंने यह भी बताया कि आग होटल के अंदर ज्यादा नहीं फैली और बाकी जगहों पर नुकसान नहीं हुआ। आशुतोष सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और आगे की जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय अचानक धुंआ उठते ही लोग भयभीत हो गए। मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए और फायर ब्रिगेड की टीम ने उन्हें सुरक्षित दूरी पर रखकर आग बुझाई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां