दुबई में फंसे बांग्लादेश एयरलाइंस के 27 क्रू मेंबर को यूएस-बांग्ला की उड़ान ने स्वदेश पहुंचाया
ढाका। यूएस-बांग्ला एयरलाइंस की एक उड़ान दुबई में 28 फरवरी से फंसे बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के 27 फ्लाइट क्रू मेंबर्स को लेकर ढाका पहुंच गई। यह लोग पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष के बीच दुबई में फंसे हुए थे। इनके साथ सैकड़ों बांग्लादेशी यात्रियों को भी विशेष उड़ान से वापस लाया।
बांग्लादेश की आधिकारिक समाचार एजेंसी बीएसएस की रिपोर्ट के अनुसार बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स 28 फरवरी को युद्ध जैसे हालात शुरू होने के बाद से पिछले पांच दिनों से यूनाइटेड अरब अमीरात में फंसे हुए थे। इससे उनके परिवारों की चिंता बढ़ गई थी। यूएस-बांग्ला एयरलाइंस ने आज यहां एक बयान में कहा कि उसने इस इलाके में फंसे बांग्लादेशी नागरिकों की मदद के लिए अपनी मानवीय कोशिश के तहत उनकी वापसी में मदद की।
एयरलाइन के मुताबिक पश्चिम एशिया में बदलते हालात से प्रभावित बांग्लादेशियों को वापस लाने के लिए दुबई एयरपोर्ट अथॉरिटी से अनुमित लेकर दो विशेष उड़ान शुरू की गई हैं। आज 27 क्रू मेंबर्स समेत 378 यात्रियों को लेकर एक विशेष उड़ान ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी। ऐसी ही एक उड़ान के शुक्रवार सुबह ढाका पहुंचने की संभावना है।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव के चलते गुरुवार को ढाका हवाई अड्डे पर 34 उड़ान निरस्त कर दी गईं। पिछले छह दिनों में कुल 210 उड़ान निरस्त की जा चुकी हैं। इसकी पुष्टि बांग्लादेश सिविल एविएशन अथॉरिटी के अधिकारी कवसर महमूद ने की। उन्होंने कहा कि ईरान, इराक, कुवैत, यूनाइटेड अरब अमीरात, बहरीन, कतर और जॉर्डन ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां