गोल्ड-सिल्वर रेट अपडेट: सोने में भारी गिरावट, ₹1.61 लाख पर आया भाव; चांदी ₹3,109 टूटी

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच कीमती धातुओं में बड़ा उतार-चढ़ाव

On

नई दिल्ली। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार के कारोबारी सत्र में कीमती धातुओं (सोने और चांदी) में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव और महंगाई की आशंका के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्पों यानी सेफ-हेवन एसेट्स की ओर रुख किया, जिससे शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। हालांकि बाद में इन दोनों धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। खबर लिखे जाने तक (दोपहर करीब 12.13 बजे) घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के अप्रैल वायदा में इंट्रा-डे आधार पर 0.22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 1,61,165 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, मई डिलीवरी वाला सिल्वर फ्यूचर्स 1.17 प्रतिशत यानी 3,109 रुपए गिरकर 2,62,451 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया।

 

बॉक्स ऑफिस पर होली का खुमार, ‘केसरी’ से ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ तक, इन फिल्मों का चला जादू ये भी पढ़ें  बॉक्स ऑफिस पर होली का खुमार, ‘केसरी’ से ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ तक, इन फिल्मों का चला जादू

नेपाल में चुनावकर्मियों को ले जा रहा वाहन खाई में गिरा, 2 की मौत, 7 घायल ये भी पढ़ें  नेपाल में चुनावकर्मियों को ले जा रहा वाहन खाई में गिरा, 2 की मौत, 7 घायल

सुबह के समय एमसीएक्स पर सोना जहां 1,63,142 रुपए प्रति 10 ग्राम के दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गया था, तो वहीं चांदी 2,74,251 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। वहीं, इससे पहले दिन में चांदी की कीमतों में 3.3 प्रतिशत तक उछाल आया था, जबकि सोना भी 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा था। हालांकि बाद में कुछ निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली करने से कीमतों में थोड़ी नरमी देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 1.2 प्रतिशत बढ़कर 84.43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि स्पॉट गोल्ड 0.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,176.69 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। दरअसल, अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष छठे दिन में पहुंच गया है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के रास्तों में बाधा आई है। इससे महंगाई बढ़ने की आशंका तेज हो गई है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की पगड़ी पर भड़के लालजीत भुल्लर, बोले–दिखावे में नहीं आएंगे पंजाब के लोग ये भी पढ़ें  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की पगड़ी पर भड़के लालजीत भुल्लर, बोले–दिखावे में नहीं आएंगे पंजाब के लोग

 

इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर में कमजोरी ने भी कीमती धातुओं की कीमतों को सहारा दिया। डॉलर इंडेक्स 0.22 प्रतिशत बढ़कर 98.99 पर पहुंच गया, जिससे विदेशी मुद्राओं में खरीदारी करने वाले निवेशकों के लिए सोना-चांदी अपेक्षाकृत सस्ता हो गया। हाल ही में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के कारण सुरक्षित मुद्रा माने जाने वाले डॉलर की मांग में भी कमी आई है। विश्लेषकों का अनुमान है कि चांदी की कीमतें फिलहाल 85 से 95 डॉलर प्रति औंस के बीच स्थिर रह सकती हैं और इसके बाद 100 डॉलर के स्तर की ओर बढ़ सकती हैं। वहीं यदि होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) बंद रहता है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होती है, तो सोना 5,500 से 5,600 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच सकता है। ऊर्जा बाजार की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज पर बेंचमार्क क्रूड का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट शुरुआती कारोबार में 2.43 प्रतिशत बढ़कर 83.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

 

वहीं न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (एनवाईमेक्स) पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 2.63 प्रतिशत बढ़कर 76.63 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका की एक पनडुब्बी ने श्रीलंका के पास ईरान के एक युद्धपोत को डुबो दिया, जिसमें कम से कम 80 लोगों की मौत की खबर है। इस घटना ने क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है और संघर्ष के और फैलने की आशंका पैदा कर दी है।

 

विश्लेषकों के मुताबिक, सोने के लिए 1,58,000 और 1,62,000 रुपए का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है, जबकि 1,75,000 और 1,80,000 रुपए का स्तर प्रमुख रेजिस्टेंस हो सकता है। वहीं एमसीएक्स पर चांदी के लिए 2,50,000 और 2,70,000 रुपए सपोर्ट स्तर हैं, जबकि 3,00,000 और 3,20,000 रुपए रेजिस्टेंस स्तर माने जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऊर्जा की बढ़ती कीमतों से महंगाई बढ़ सकती है, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना टल सकती है। इससे अमेरिकी बॉन्ड यील्ड को सपोर्ट मिल सकता है और निकट भविष्य में सोना-चांदी की तेजी कुछ हद तक सीमित रह सकती है। 

Views: 22

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

राजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर, जहां से शाम होते ही भागने लगते हैं लोग

बाड़मेर। बाड़मेर के रेगिस्तान में एक ऐसा मंदिर है, जहां शाम होते ही लोग भाग जाते हैं और पूरा मंदिर...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर, जहां से शाम होते ही भागने लगते हैं लोग

सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सहारनपुर (सरसावा)।  सहारनपुर जनपद के कस्बा सरसावा में बीती देर रात एक बाइक सवार 66 वर्षीय व्यक्ति की सड़क  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

शामली में 9 मार्च को सजेगी महिला आयोग की अदालत, मनीषा अहलावत करेंगी पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण

शामली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे 'महिला उत्पीड़न रोकथाम एवं त्वरित न्याय' अभियान...
शामली 
शामली में 9 मार्च को सजेगी महिला आयोग की अदालत, मनीषा अहलावत करेंगी पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण

उड्डियान बंध: सिर्फ व्यायाम नहीं, शरीर को भीतर से शुद्ध करने की एक कला

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना एक महत्वपूर्ण चुनौती बन गई है। अनियमित दिनचर्या, जंक फूड...
लाइफस्टाइल 
उड्डियान बंध: सिर्फ व्यायाम नहीं, शरीर को भीतर से शुद्ध करने की एक कला

मुजफ्फरनगर: पुलिस लाइन में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों व उनके परिवारों के साथ खेली होली

मुजफ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन में गुरुवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। वरिष्ठ पुलिस...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस लाइन में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों व उनके परिवारों के साथ खेली होली

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सहारनपुर (सरसावा)।  सहारनपुर जनपद के कस्बा सरसावा में बीती देर रात एक बाइक सवार 66 वर्षीय व्यक्ति की सड़क  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल

सहारनपुर। ट्रैक्टर और कार की भिडंत में दो लोग घायल हो गए। स्टेट हाईवे पर बसेड़ा के निकट एक कार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल

बिहार सीएम के राज्यसभा जाने को लेकर सियासत तेज, पूर्व सांसद डॉ एस.टी. हसन का नीतीश कुमार पर तीखा हमला

मुरादाबाद। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। समाजवादी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
बिहार सीएम के राज्यसभा जाने को लेकर सियासत तेज, पूर्व सांसद डॉ एस.टी. हसन का नीतीश कुमार पर तीखा हमला

जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में गुरुवार सुबह वाजिदपुर तिराहा के पास स्थित तीन मंजिला उत्सव मोटल होटल के बाहर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश