हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की पगड़ी पर भड़के लालजीत भुल्लर, बोले–दिखावे में नहीं आएंगे पंजाब के लोग

On

चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बजट पेश करते समय भगवा पगड़ी पहनने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब सैनी साहब पंजाब आते हैं तो पगड़ी पहन लेते हैं, लेकिन हरियाणा में होते हैं तो उतार देते हैं। भुल्लर ने तंज कसते हुए कहा कि अगर पगड़ी पहननी है तो पक्की नीयत से पहनें, सिर्फ दिखावे के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बहुत समझदार और सयाने हैं, वे ऐसे दिखावे में आने वाले नहीं हैं। उनके मुताबिक यह सिर्फ एक राजनीतिक ढोंग है और पंजाब की जनता को अच्छी तरह समझ है कि कौन सच्चा है और कौन सिर्फ माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। 14 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर भी भुल्लर ने अपनी बात रखी।

 

खामेनेई की मौत से दुखी कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ट्रंप को बताया पागल और बेरहम ये भी पढ़ें  खामेनेई की मौत से दुखी कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ट्रंप को बताया पागल और बेरहम

ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला: रक्षा मंत्री और IRGC चीफ समेत 7 टॉप कमांडर ढेर ये भी पढ़ें  ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला: रक्षा मंत्री और IRGC चीफ समेत 7 टॉप कमांडर ढेर

उन्होंने कहा कि अमित शाह आएं या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएं, वे देश के बड़े नेता हैं और उनका स्वागत है, लेकिन पंजाब का जो हक बनता है, वह जरूर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि रूरल डेवलपमेंट फंड, नेशनल हेल्थ मिशन के पैसे, मंडी बोर्ड का हिस्सा और नेशनल हाईवे से जुड़े फंड– ये सब पंजाब का अधिकार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये फंड रोके गए हैं और अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार साफ बताए कि पंजाब का बकाया कब दिया जाएगा। भुल्लर ने चंडीगढ़ के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पर पंजाब का हक है, लेकिन वहां डेप्यूटेशन पर आने वाले कर्मचारियों और भर्तियों में भी पंजाब का हिस्सा कम कर दिया गया। पहले अगर सौ कर्मचारी भर्ती होते थे तो 60 प्रतिशत पंजाब से होते थे, लेकिन अब वह भी कम कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को उसका हक मिलना चाहिए और चंडीगढ़ का मुद्दा भी सुलझाया जाना चाहिए। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव पर बोलते हुए भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में रह रहे पंजाबी भाइयों-बहनों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री लगातार भारतीय दूतावासों और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं।

मुज़फ्फरनगर: पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल के होली मिलन में जमकर थिरके भाजपाई, फूलों की वर्षा से हुआ भव्य स्वागत ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर: पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल के होली मिलन में जमकर थिरके भाजपाई, फूलों की वर्षा से हुआ भव्य स्वागत

 

भुल्लर ने कहा कि दो व्यक्तियों के बीच झगड़ा भी बुरा होता है, लेकिन जब देशों के बीच लड़ाई होती है तो नुकसान बहुत बड़ा होता है। उन्होंने अपील की कि अमेरिका और अन्य देश बैठकर इस मसले का हल निकालें, ताकि हालात सामान्य हों और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। एआई समिट के दौरान प्रदर्शन के मुद्दे पर भी भुल्लर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र का देश है, लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है, लोकतंत्र को दबाने की कोशिश की जा रही है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को काम करने देने की बजाय उन पर दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि अगर काम करके दिखाया जाए तो विरोध की आवाज को दबाने की जरूरत नहीं पड़ती। भुल्लर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं जैसे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें लंबे समय तक जेल में रखा गया। उनका कहना है कि इससे दिल्ली के लोगों का नुकसान हुआ, क्योंकि जिन नेताओं को जनता ने काम के लिए चुना था, वे जेल में रहे। उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से काम होना चाहिए, न कि विरोधियों को दबाकर। 

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर: हमलों में अफगानिस्तान के 34 लोगों की मौत: यूएन

काबुल। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने बताया है कि पाकिस्तानी हमलों में अफगानिस्तान के 34 लोगों की मौत हो गई है...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर: हमलों में अफगानिस्तान के 34 लोगों की मौत: यूएन

बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत

बस्ती । उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने सोमवार देर रात को घर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में 15 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल हुआ वांछित अपराधी

बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। जनपद मुजफ्फरनगर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुढ़ाना पुलिस को 15 हजार रुपये के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में 15 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल हुआ वांछित अपराधी

मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर वाहन से कुचलकर युवक की मौके पर मौत, मृतक की शिनाख्त नहीं  

मुजफ्फरनगर। जनपद के मेरठ रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर वाहन से कुचलकर युवक की मौके पर मौत, मृतक की शिनाख्त नहीं  

संभल में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध, 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

संभल जनपद के विभिन्न गांवों में मंगलवार को किसानों ने गन्ने की होली जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध, 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

उत्तर प्रदेश

बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत

बस्ती । उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने सोमवार देर रात को घर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत

संभल में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध, 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

संभल जनपद के विभिन्न गांवों में मंगलवार को किसानों ने गन्ने की होली जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध, 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

मेरठ में पतंगबाजी के विवाद में खूनी संघर्ष: किशोर और मां की सरेराह पिटाई, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

   मेरठ। मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित शौकत कॉलोनी में सोमवार शाम पतंग काटने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पतंगबाजी के विवाद में खूनी संघर्ष: किशोर और मां की सरेराह पिटाई, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी की फिराक में घूमते बदमाशों को दबोचा, दो सगे भाई घायल

सहारनपुर। जनपद में गौकशी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन' जारी है। इसी कड़ी में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी की फिराक में घूमते बदमाशों को दबोचा, दो सगे भाई घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं