बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत
बस्ती । उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने सोमवार देर रात को घर में घुसकर बरामदे में साे रही प्रेमिका की गाेली मारकर हत्या कर दी। आरोपित मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी ।
अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत ने बताया कि बैडारी एहतमाली गांव की रहने वाली 12वीं की छात्रा सोमवार देर रात को खाना-पीना खाने के बाद बरामदे में सो रही थी। रात में गांव का ही युवक मंदीप घर में घुसा और छात्रा को गोली मारकर हत्या कर दी। पहली गोली सिर पर तो दूसरी दूसरी गोली सीने में लगी है। दरवाजे पर सो रही छात्रा की मां ने उसे पकड़ने की काेशिश की ताे आराेपित ने उन पर भी असलहा तान दिया।
गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार और ग्रामीण जग गये तो आरोपित महिला को धमकाते हुए फरार हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे सीओ कलवारी,अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ने जांच पड़ताल की।
परिजनों से पता चला कि उनकी बेटी 12वीं छात्रा है जो इस साल बोर्ड परीक्षा दे रही थी। आरोप है कि मंदीप उनकी बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर प्रेम संबंध बनाए। इस दाैरान उसकी आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरे ले ली। उसकी हरकतों से तंग आकर जब बेटी ने उससे पीछा छुड़ाना शुरू कर दिया तो उसने उन वीडियो और फोटो काे सार्वजनिक कर दिया।
इस मामले में उसके खिलाफ कलवारी थाना में दुष्कर्म समेत कई गंभीर मामलों मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद से ही आरोपित फरार चल रहा था। देर रात को मंदीप घर पहुंचा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया को शव पोस्टमार्टम भेजा गया है। परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां