मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में मनाएंगे होली..घंटाघर से निकलने वाली भक्त प्रह्लाद की भव्य शोभायात्रा और नरसिंह रथयात्रा की करेंगे अगुवाई

On

गोरखपुर। गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम को भक्त प्रह्लाद की भव्य शोभायात्रा में शामिल होंगे। पांडेयहाटा में श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। इस दौरान मुख्यमंत्री खुद मौजूद रहेंगे और भक्त प्रह्लाद की विधिवत आरती उतारेंगे। इसके साथ ही फूल और अबीर-गुलाल के रंगों से होली खेलकर शोभायात्रा को रवाना करेंगे और शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं भी देंगे। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 मार्च को भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा और 4 मार्च को भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में शामिल होंगे। दोनों दिनों के लिए प्रशासन और पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है।

 

होली पर मेरठ रेंज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 5000 से अधिक स्थानों पर होगा होलिका दहन ये भी पढ़ें  होली पर मेरठ रेंज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 5000 से अधिक स्थानों पर होगा होलिका दहन

कटघर क्षेत्र में गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर, अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई, मुरादाबाद में विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई ये भी पढ़ें  कटघर क्षेत्र में गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर, अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई, मुरादाबाद में विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट दीपक मीणा ने बताया कि हर साल होली के दौरान घंटाघर के पास मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होता है और इस बार भी दोनों दिन कई इवेंट आयोजित होंगे। 2 मार्च और 4 मार्च को होने वाली शोभायात्रा के पूरे रूट को पहले से जांच लिया गया है। सभी अधिकारी सतर्क हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी डॉ. कौस्तुंभ ने बताया कि विरासत गलियारे में अभी कंस्ट्रक्शन चल रहा है, इसलिए वहां पर सुरक्षा के एक्स्ट्रा इंतजाम किए गए हैं। पूरे रूट की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पहले से मजबूत कर दी गई है। मुख्यमंत्री पहले दिन करीब 100 से 200 मीटर पैदल चलते हुए लोगों से बात करेंगे, इसलिए पैदल मार्गों की भी तैयारी पूरी की गई है।

बुढ़ाना में तेज रफ्तार वाहन ने चार लोगों को रौंदा, बसपा नेता की पत्नी सहित सभी गंभीर घायल, हालत नाजुक देख मेरठ रेफर ये भी पढ़ें  बुढ़ाना में तेज रफ्तार वाहन ने चार लोगों को रौंदा, बसपा नेता की पत्नी सहित सभी गंभीर घायल, हालत नाजुक देख मेरठ रेफर

 

इसके अलावा ड्रोन के जरिए भी निगरानी की जाएगी ताकि हर जगह सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस बार की शोभायात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की पूरी कोशिश की गई है। प्रशासन ने कहा कि भीड़ प्रबंधन, सड़क सुरक्षा, और इवेंट की व्यवस्थाओं को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। शहरवासियों से भी अपील की गई है कि वे उत्सव में हिस्सा लें, लेकिन सुरक्षा नियमों का पालन करें। वहीं, फूल, अबीर-गुलाल और रंगों के साथ यह शोभायात्रा होली की रौनक को और बढ़ाएगी। 

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

इजरायल-ईरान युद्ध: सोने की कीमत 8 हजार रुपए से अधिक बढ़ी, चांदी करीब 23,000 रुपए महंगी हुई

नई दिल्ली। इजरायल-ईरान युद्ध के चलते सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को बढ़ी तेजी देखी गई। इससे सोना...
Breaking News  बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
इजरायल-ईरान युद्ध: सोने की कीमत 8 हजार रुपए से अधिक बढ़ी, चांदी करीब 23,000 रुपए महंगी हुई

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत निर्धारित की ब्याज दर

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सोमवार को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के लिए ब्याज दरों का ऐलान...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत निर्धारित की ब्याज दर

मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में पुत्र की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने किया होली पूजन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। जनपद के मोरना, भोपा और ककरौली क्षेत्रों में सोमवार को होली का पर्व पूरे पारंपरिक हर्षोल्लास और श्रद्धा...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में पुत्र की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने किया होली पूजन

हिज्बुल्लाह के हमले के बाद एक्शन में इजरायल, आईडीएफ ने लेबनान के 53 गांवों को खाली करने का दिया आदेश

तेल अवीव। ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका की कार्रवाई में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद दक्षिण...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
हिज्बुल्लाह के हमले के बाद एक्शन में इजरायल, आईडीएफ ने लेबनान के 53 गांवों को खाली करने का दिया आदेश

मेरठ: भडाना फार्महाउस में सपा का होली समारोह, राजकुमार भाटी मुख्य अतिथि

मेरठ। मेरठ के भडाना फार्म हाउस में सोमवार को समाजवादी पार्टी द्वारा एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: भडाना फार्महाउस में सपा का होली समारोह, राजकुमार भाटी मुख्य अतिथि

उत्तर प्रदेश

मेरठ: भडाना फार्महाउस में सपा का होली समारोह, राजकुमार भाटी मुख्य अतिथि

मेरठ। मेरठ के भडाना फार्म हाउस में सोमवार को समाजवादी पार्टी द्वारा एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: भडाना फार्महाउस में सपा का होली समारोह, राजकुमार भाटी मुख्य अतिथि

टीएमयू कैंपस में होली का रंगारंग जश्न, उत्साह और उमंग से सराबोर दिखे छात्र

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कैंपस में होली का त्योहार इस बार पूरे जोश, उत्साह और रंगों की बौछार के...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू कैंपस में होली का रंगारंग जश्न, उत्साह और उमंग से सराबोर दिखे छात्र

प्री-वेडिंग शूट के लिए दुबई गया चंदौली का परिवार फंसा, सुरक्षित वापसी की गुहार, होटल में हुए कैद

   नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी एक प्रतिष्ठित परिवार की खुशियां उस समय...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
प्री-वेडिंग शूट के लिए दुबई गया चंदौली का परिवार फंसा, सुरक्षित वापसी की गुहार, होटल में हुए कैद

यूपी में सबसे अधिक राजस्व मामलों के निपटारे में लखनऊ अव्वल, दूसरे स्थान पर प्रयागराज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जमीन और राजस्व से जुड़े विवादों को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में सबसे अधिक राजस्व मामलों के निपटारे में लखनऊ अव्वल,  दूसरे स्थान पर  प्रयागराज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं