करण कुंद्रा ने तेजस्वी से रिश्ते पर बयां किया हाल-ए-दिल, बोले-पार्टनर सही हो तो भटकने की गुंजाइश नहीं रहती

On

मुंबई। एक्टर करण कुंद्रा की जिंदगी में उनकी खास दोस्त तेजस्वी प्रकाश बेहद मायने रखती हैं। करण ने बताया कि तेजस्वी उन्हें हमेशा जमीन से जोड़े रखती हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें उनकी जगह भी दिखा देती हैं। तेजस्वी की वजह से रिश्ते में लॉजिक और दिल का बैलेंस है। करण ने आईएएनएस के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। करण ने बताया कि तेजस्वी और उनका रिश्ता अब चार साल से ज्यादा पुराना हो चुका है और यह काफी मजबूत और समझदारी भरा है। करण ने कहा, “हम दोनों के अपने-अपने लक्ष्य हैं। चार साल से ज्यादा साथ रहने के बाद हमें पता चल गया है कि कुछ काम वह बहुत अच्छे से करती हैं और कुछ मैं बेहतर करता हूं।” उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “कभी-कभी मैं चीजों को लेकर थोड़ा ज्यादा भावुक हो जाता हूं, लेकिन तेजस्वी कहती हैं, ‘सुनो, यह काम मैं बेहतर कर सकती हूं।’ अगर मैं उन्हें न कहने की कोशिश करता हूं, तो वह बिना हिचकिचाए मुझे मेरी जगह दिखा देती हैं।

‘डकैत: एक प्रेम कथा’ का लेटेस्ट सॉन्ग ‘रूबरू’ रिलीज, फैंस में उत्साह ये भी पढ़ें  ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ का लेटेस्ट सॉन्ग ‘रूबरू’ रिलीज, फैंस में उत्साह

जेपी इंफ्राटेक के पूर्व सीएमडी मनोज गौर समेत तीन को राऊज एवेन्यू कोर्ट से मिली नियमित जमानत ये भी पढ़ें  जेपी इंफ्राटेक के पूर्व सीएमडी मनोज गौर समेत तीन को राऊज एवेन्यू कोर्ट से मिली नियमित जमानत

वह कहती हैं, ‘यह लॉजिक है,’ और मैं कहता हूं, ‘कभी-कभी दिल की बात भी होती है।’ उनकी राय बहुत पक्की होती है। हम इंसान हैं, कभी वह सही होती हैं और कभी मैं। खास बात है कि ज्यादातर बार तो वह ही सही होती हैं, लेकिन यही तो रिश्ते की असली खूबसूरती है।” करण ने बताया कि जब जिंदगी में सही इंसान मिल जाता है, तो सब कुछ ठीक हो जाता है और कोई डिस्ट्रैक्शन नहीं रहता। उनका पूरा ध्यान बस उसी एक शख्स पर केंद्रित हो जाता है। उन्होंने बताया, “जैसे ही मेरा काम खत्म होता है और पैक-अप हो जाता है, मेरा मन बस यही सोचता रहता है – तेजा कहां है? मुझे वहां जाना चाहिए? बस उसी की तरफ खिंचाव महसूस होता है।”

राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों के ईसीएचएस के लिए बजट बढ़ाने और विकलांग पेंशन कर हटाने को लेकर वित्तमंत्री को लिखा पत्र ये भी पढ़ें  राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों के ईसीएचएस के लिए बजट बढ़ाने और विकलांग पेंशन कर हटाने को लेकर वित्तमंत्री को लिखा पत्र

एक्टर का मानना है कि सच्चा और खुशहाल रिश्ता मिलने पर इंसान की पूरी दुनिया वही एक पार्टनर बन जाता है। चाहे फिल्म इंडस्ट्री हो या कोई भी दूसरा क्षेत्र, जब आप सही इंसान के साथ होते हैं, तो बस उसी के साथ समय बिताने की चाहत रहती है। करण का मानना है कि पुराने जमाने वाला सच्चा प्यार आज भी वैसा ही है। जब सही पार्टनर मिल जाता है, तो बहकने या इधर-उधर ध्यान जाने की कोई वजह नहीं बचती, बल्कि उस इंसान की ओर और ज्यादा आकर्षण बढ़ता है। वह कहते हैं कि ऐसे रिश्ते में परेशानी नहीं, बल्कि सुकून और खुशी मिलती है। करण और तेजस्वी को उनके फैंस प्यार से ‘तेजरन’ के नाम से बुलाते हैं। दोनों की पहली मुलाकात 2021 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में हुई थी। शो के अंदर उनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन बाहर आने के बाद यह और भी गहरा और मजबूत हो गया। 

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

मुरादाबाद। जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला चौकीदार की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

एआई समिट प्रदर्शन मामला: दिल्ली हाईकोर्ट से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को बड़ी राहत

नई दिल्ली। एआई समिट प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
एआई समिट प्रदर्शन मामला: दिल्ली हाईकोर्ट से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को बड़ी राहत

मिडिल ईस्ट की आग अब समुद्र तक पहुँची: ओमान के तट पर ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत..खाड़ी में तनाव चरम पर

दुबई/ओमान। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ओमान के सुल्तान कबूस पोर्ट के उत्तर-पश्चिम स्थित एक तेल टैंकर को...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
मिडिल ईस्ट की आग अब समुद्र तक पहुँची: ओमान के तट पर ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत..खाड़ी में तनाव चरम पर

नीति आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला में हुआ प्राकृतिक कृषि पर मंथन, किसानों की आय बढ़ाने और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार पर बल

नई दिल्ली। देश में कृषि प्रणालियों को अधिक टिकाऊ और किसान-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से नीति आयोग ने राष्ट्रीय...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
नीति आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला में हुआ प्राकृतिक कृषि पर मंथन, किसानों की आय बढ़ाने और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार पर बल

मुरादाबाद में सख्ती: त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर 26 अप्रैल तक धारा 163 लागू

मुरादाबाद। जनपद में आगामी त्योहारों और बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सख्ती: त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर 26 अप्रैल तक धारा 163 लागू

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

मुरादाबाद। जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला चौकीदार की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

मुरादाबाद में सख्ती: त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर 26 अप्रैल तक धारा 163 लागू

मुरादाबाद। जनपद में आगामी त्योहारों और बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सख्ती: त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर 26 अप्रैल तक धारा 163 लागू

रमजान और होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया जुलूस मार्ग का निरीक्षण

संभल। जनपद में रमजान माह और होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला...
उत्तर प्रदेश  संभल  
रमजान और होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया जुलूस मार्ग का निरीक्षण

मुरादाबाद में बीच-बचाव करना पड़ा भारी: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार

मुरादाबाद। जनपद में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। दो युवकों के बीच हो रहे विवाद को शांत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बीच-बचाव करना पड़ा भारी: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं