कुवैत में 3 अमेरिकी F-15 फाइटर जेट ध्वस्त; 'फ्रेंडली फायर' में गिरे विमान, पायलट सुरक्षित

On

कुवैत सिटी। कुवैत में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक हमले में एक के बाद एक कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हालांकि, त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चला कर चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, कुवैती रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि यह घटना सुबह के समय हुई। मंत्रालय के आधिकारिक सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह कई अमेरिकी युद्धक विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गये। हालांकि सभी पायलट बच गए। हालांकि, उन्होंने दुर्घटना की सटीक जगह और इसमें शामिल विमानों की संख्या का खुलासा नहीं किया।

केजरीवाल-सिसोदिया को एक्साइज केस में क्लीन चिट! कपिल सिब्बल का बड़ा बयान ये भी पढ़ें  केजरीवाल-सिसोदिया को एक्साइज केस में क्लीन चिट! कपिल सिब्बल का बड़ा बयान

दुर्घटना के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। प्रवक्ता ने बताया कि सभी पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और मेडिकल जांच व इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

मुजफ्फरनगर में पेपर कारोबारी के ठिकानों पर दूसरे दिन भी आयकर विभाग का छापा जारी, करोड़ों की अनियमितता की आशंका ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में पेपर कारोबारी के ठिकानों पर दूसरे दिन भी आयकर विभाग का छापा जारी, करोड़ों की अनियमितता की आशंका

कुवैती रक्षा मंत्रालय के बयान में यह भी कहा गया है कि घटना से जुड़े हालात को लेकर अमेरिकी बलों के साथ सीधा समन्वय किया जा रहा है और संयुक्त तकनीकी प्रक्रियाएं लागू की जा रही हैं। प्रवक्ता ने पुष्टि की कि संबंधित अधिकारी दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी रखे हुए हैं और अपने आधिकारिक माध्यम से जानकारी लेने काे कहा है।

इजरायल के ईरान पर हमले के बाद एयर इंडिया की दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी ये भी पढ़ें  इजरायल के ईरान पर हमले के बाद एयर इंडिया की दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी

वहीं, ईरानी की सरकारी मीडिया ने टेलीग्राम पर कथित तौर पर उस अमेरिकी एफ-15 युद्धक विमान के पायलट की एक तस्वीर भी जारी की, जिसका प्लेन सोमवार सुबह कुवैत में गिरा दिया गया था। इसने ईरान के बड़े ड्रोन फ्लीट की तस्वीराें के साथ-साथ इलाके में अमेरिकी-इजराइली ठिकानों पर ईरानी हमलों की फोटोग्राफ को भी साझा किया।

अमेरिका-इजराइल और ईरानी सरकार के बीच सोमवार को टकराव और बढ़ गया है। रात भर की शांति के बाद, ईरान ने इजराइल और दूसरे खाड़ी देशों पर नए मिसाइल और ड्रोन हमले किए। पश्चिम ऐशिया के तमाम मीडिया ने सऊदी अरामको की रास तनुरा रिफाइनरी पर ड्रोन हमले की खबर दी है।यह रिफाइनरी दुनिया की सबसे बड़ी तेल आयात में से एक है, जो वैश्विक कच्चे तेल के लिए बहुत जरूरी है।

जेरूसलम पोस्ट ने बताया कि सऊदी अरामको की रास तनुरा रिफाइनरी में सुबह-सुबह ड्रोन हमले के बाद आग लग गई थी जिसे बाद में काबू पा लिया गया। ईरान के प्रेस टीवी ने बहरीन के सलमान बंदरगाह पर ईरानी मिसाइल हमले की भी खबर दी। ईरानी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बंदरगाह का इस्तेमाल कथित तौर पर ईरान पर हमले में इस्तेमाल होने वाले अमेरिकी रसद उपकरणों का परिवहन करने के लिए किया जा रहा था। अपने बयान में, ईरान के आईआरजीसी ने एक अपडेट जारी किया, जिसे ईरानियों ने "ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस" नाम दिया है।

Views: 6

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

खामेनेई के बाद उनकी पत्नी मंसूरेह का भी निधन, ईरान में शोक और तनाव गहराया

तेहरान। ईरान और इजराइल-अमेरिका संघर्ष के बीच ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोझस्तेह बघेरजादेह का...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
खामेनेई के बाद उनकी पत्नी मंसूरेह का भी निधन, ईरान में शोक और तनाव गहराया

सहारनपुर में बिना अनुमति प्रदर्शन पर पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे, शांति व्यवस्था कड़ी निगरानी में

सहारनपुर। शिया समुदाय के धर्मगुरु अयातुल्ला अली खामनेई की कथित हत्या की खबर के विरोध में बिना अनुमति के प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बिना अनुमति प्रदर्शन पर पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे, शांति व्यवस्था कड़ी निगरानी में

शामली में होली 2026 के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़, रोडवेज और निजी बसों में चढ़ाव

शामली। होली पर्व को लेकर दो मार्च से चार मार्च तक घोषित तीन दिवसीय अवकाश के चलते जनपद शामली...
शामली 
शामली में होली 2026 के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़, रोडवेज और निजी बसों में चढ़ाव

शामली के वीवी पीजी कॉलेज में एनएसएस का विशेष शिविर संपन्न

शामली। शहर के प्रतिष्ठित वीवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित...
शामली 
शामली के वीवी पीजी कॉलेज में एनएसएस का विशेष शिविर संपन्न

बिहार : शहीद सुबेदार संतोष कुमार की पत्नी को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सौंपे 1 एकड़ जमीन के कागजात

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया जिले के गुरुआ प्रखंड में मां भारती के सपूत शहीद सुबेदार संतोष...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
 बिहार : शहीद सुबेदार संतोष कुमार की पत्नी को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सौंपे 1 एकड़ जमीन के कागजात

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में बिना अनुमति प्रदर्शन पर पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे, शांति व्यवस्था कड़ी निगरानी में

सहारनपुर। शिया समुदाय के धर्मगुरु अयातुल्ला अली खामनेई की कथित हत्या की खबर के विरोध में बिना अनुमति के प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बिना अनुमति प्रदर्शन पर पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे, शांति व्यवस्था कड़ी निगरानी में

मुरादाबाद: सर्विस रोड में अटकी मेयर के भाई की फैक्ट्री, विकास परियोजना पर सियासी टकराव

मुरादाबाद। शहर में विकास से जुड़ा एक अहम प्रोजेक्ट लंबे समय से अटका हुआ है और अब यह मामला सियासी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: सर्विस रोड में अटकी मेयर के भाई की फैक्ट्री, विकास परियोजना पर सियासी टकराव

मुरादाबाद में होली से पहले बाजारों में रौनक, खरीदारी को उमड़ी भीड़

मुरादाबाद। होली के त्योहार से पहले शहर के बाजार पूरी तरह गुलजार हो गए हैं। ताड़ीखाना, गंज बाजार और...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में होली से पहले बाजारों में रौनक, खरीदारी को उमड़ी भीड़

सहारनपुर मुठभेड़: गौकशी के दो वांछित अपराधी घायलावस्था में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी के मुकदमे में वांछित चल रहे दो शातिर गौकशों को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर मुठभेड़: गौकशी के दो वांछित अपराधी घायलावस्था में गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं