शामली में होली 2026 के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़, रोडवेज और निजी बसों में चढ़ाव
शामली। होली पर्व को लेकर दो मार्च से चार मार्च तक घोषित तीन दिवसीय अवकाश के चलते जनपद शामली में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। नौकरीपेशा एवं बाहर रहकर कार्य करने वाले लोग अपने-अपने घरों की ओर लौटे, जिसके चलते रोडवेज और निजी बसों में यात्रियों का दबाव बढ़ गया।
बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई बसें क्षमता से अधिक भरी नजर आईं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग द्वारा अतिरिक्त फेरे लगाए गए, ताकि लोगों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। इसके बावजूद कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। सबसे अधिक भीड़ दिल्ली, मेरठ, करनाल और आसपास के शहरों की ओर जाने वाली बसों में देखी गई। त्योहार के मद्देनजर लोग अपने परिवार के साथ होली मनाने के लिए घरों को रवाना हुए। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को बसों में चढ़ने-उतरने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यात्रियों की अधिकता का असर शहर की यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा। विशेषकर दिल्ली रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। बसों और अन्य वाहनों की लंबी कतारों के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर ट्रैफिक धीमी गति से चलता रहा। यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया, जिन्होंने व्यवस्था संभालने का प्रयास किया। हालांकि भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को जाम से राहत पाने में समय लगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां