शामली में 'होली मिलन' में रंजिशें मिटाकर गले मिले लोग
लोक स्वास्थ्य सेवा समिति के कार्यक्रम में भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
शामली। जनपद शामली के कमला कॉलोनी स्थित कार्यालय पर लोक स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा सोमवार को गरिमामय 'होली मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी और समाज में शांति व सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
समिति के 'होली मिलन' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष कुलदीप गोयल ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं है, बल्कि यह आपसी कड़वाहट और रंजिशों को भुलाकर एक होने का अवसर है। हमें गले मिलकर पुरानी सभी शिकायतों को खत्म कर देना चाहिए और समाज में प्रेम का प्रसार करना चाहिए।
गीत-संगीत और नृत्य की रही धूम
होली मिलन के दौरान माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। समिति के सदस्यों ने होली के पारंपरिक और फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य किया और खुशियां साझा कीं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने फूलों और गुलाल के साथ फूलों की होली जैसा अनुभव साझा किया।
ये भी पढ़ें शामली में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बेखौफ युवकों का आतंक, फाइनेंस कंपनी की आड़ में अवैध वसूली का खेलहुड़दंग से बचने की अपील
अध्यक्ष कुलदीप गोयल ने आम जनता से भी अपील की कि त्यौहार की गरिमा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि किसी को भी जबरन या बेवजह रंग न लगाएं और पर्व को शालीनता के साथ मनाएं। नशा और हुड़दंग से दूर रहकर ही हम त्यौहार की वास्तविक खुशी महसूस कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय त्यागी, महेश शर्मा, अंकित जिंदल, नरेन्द्र, सोमपाल समेत समिति के अनेक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां