शामली के वीवी पीजी कॉलेज में एनएसएस का विशेष शिविर संपन्न

अनुशासन और नेतृत्व का पाठ पढ़ाता है एनएसएस: दीपक जैन  

शामली। शहर के प्रतिष्ठित वीवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का सोमवार को रंगारंग समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव दीपक जैन रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

सामाजिक जिम्मेदारी और व्यक्तित्व विकास
स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्य अतिथि दीपक जैन ने कहा कि एनएसएस केवल एक शिविर नहीं, बल्कि युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता सिखाने की एक कार्यशाला है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिविर में सीखे गए सेवा भाव को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। कार्यक्रम की शुरुआत में अर्शी खान ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

शामली पुलिस का कांधला और कैराना में फ्लैग मार्च, एसपी ने जनता से की शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील ये भी पढ़ें  शामली पुलिस का कांधला और कैराना में फ्लैग मार्च, एसपी ने जनता से की शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखा उत्साह
शिविर के द्वितीय सत्र में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्वयंसेवकों ने संगीत और नृत्य के रुप में पारंपरिक और देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। वहीं  नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक करने वाले संदेश प्रसारित किए।छात्राओं ने सात दिनों के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए अपने अनुभवों को भी साझा किया, जिसे सभी ने प्रेरणादायक बताया।

“शामली CHC में स्टाफ नर्स पर लापरवाही और अभद्र व्यवहार का आरोप, जांच का आश्वासन” ये भी पढ़ें  “शामली CHC में स्टाफ नर्स पर लापरवाही और अभद्र व्यवहार का आरोप, जांच का आश्वासन”

स्वयंसेवकों का सम्मान
कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य अतिथि और कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा शिविर में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी नारायण सिंह, डॉ. मुकेश कनौजिया सहित महाविद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

शामली बुढ़ाना रोड पर अस्थायी डिवाइडर से टकराई कार, 12 लोग घायल ये भी पढ़ें  शामली बुढ़ाना रोड पर अस्थायी डिवाइडर से टकराई कार, 12 लोग घायल

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

होलिका दहन 2026: प्राचीन परंपरा और नए अन्न की पूजा का महत्व

आज देशभर में होलिका दहन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोक परंपराओं में इसे बुराई पर...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
होलिका दहन 2026: प्राचीन परंपरा और नए अन्न की पूजा का महत्व

दैनिक राशिफल: 3 मार्च 2026, मंगलवार

मेष- व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 3 मार्च 2026, मंगलवार

सहारनपुर में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ होलिका दहन, कलेक्ट्रेट पर उमड़ा जनसैलाब

   सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ होलिका दहन, कलेक्ट्रेट पर उमड़ा जनसैलाब

सहारनपुर में नकुड़ पुलिस ने दबोचे दो शातिर नशा तस्कर, 47 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से लगभग साढ़े नौ लाख रूपए कीमत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नकुड़ पुलिस ने दबोचे दो शातिर नशा तस्कर, 47 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर में होलिका दहन स्थल पर आग लगी, सिविल डिफेंस की तत्परता से बड़े हादसे से बचाव

सहारनपुर। तोता चैक के समीप सरदार कॉलोनी में अचानक ही होलिका दहन स्थल पर अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में होलिका दहन स्थल पर आग लगी, सिविल डिफेंस की तत्परता से बड़े हादसे से बचाव

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेली फूलों की होली, भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा में हुए शामिल, प्रह्लाद की आरती उतारी   

गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर के पांडेयहाता में आयोजित 'भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा' में शिरकत की।...
उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेली फूलों की होली, भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा में हुए शामिल, प्रह्लाद की आरती उतारी   

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं