सहारनपुर में होलिका दहन स्थल पर आग लगी, सिविल डिफेंस की तत्परता से बड़े हादसे से बचाव
सहारनपुर। तोता चैक के समीप सरदार कॉलोनी में अचानक ही होलिका दहन स्थल पर अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान लोगों की सूझबूझ और प्रयास से आज पर काबू पा लिया गया। थाना मंडी क्षेत्र तोता चैक के समीप सरदार कालोनी में सोमवार को दोपहर लगभग 2ः50 बजे किसी कारणवश होलिका दहन की लकड़ियों में अचानक आग पकड़ ली, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस के सुशील गुप्ता मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के कारण आग फैलने से पहले ही बुझा दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के क्षेत्र में नुकसान हो सकता था। सिविल डिफेंस की इस त्वरित कार्रवाई की लोगों ने सराहना की। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां