सहारनपुर में व्यापारियों ने की प्रदूषण मुक्त, अनुशासित व उल्लास पूर्वक होली खेलने की अपील 

सहारनपुर में एकता सदभावना व गिले-शिकवे दूर करने का पर्व है होली:शीतल टण्डन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई द्वारा आगामी होली पर्व के उपलक्ष्य में स्थानीय रेलवे रोड स्थित जिला मुख्यालय पर 'होली मिलन 2026' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने समाज से प्रदूषण मुक्त, अनुशासित और उल्लासपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का आह्वान किया।

होली मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों की दूरियां मिटाने का अवसर है। उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा, "आज के दिन हमें न केवल लकड़ी की होली जलानी चाहिए, बल्कि अपने भीतर छिपे बैर-भाव और नकारात्मक विचारों की भी आहुति देनी चाहिए।" उन्होंने जोर दिया कि रसायनों के बजाय फूलों के साथ होली खेलना ही इस पर्व की असली सार्थकता है।

मेरठ: डीआईजी कलानिधि नैथानी ने अपराध समीक्षा गोष्ठी में होली व अन्य त्यौहारों के लिए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिए दिशा-निर्देश ये भी पढ़ें  मेरठ: डीआईजी कलानिधि नैथानी ने अपराध समीक्षा गोष्ठी में होली व अन्य त्यौहारों के लिए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिए दिशा-निर्देश

संधिकाल और पौराणिक महत्व
शीतल टंडन ने होली के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक पक्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व सर्दी की विदाई और ग्रीष्म ऋतु के आगमन का संधिकाल है। उन्होंने बसंती पवन और राधा-कृष्ण की प्रेममयी होली का वर्णन करते हुए उन्होंने इसे समानता और जागृति का पर्व बताते हुए कहा कि यह त्योहार शत्रुता को मित्रता में बदलने का एक सशक्त मनोवैज्ञानिक माध्यम है।

लोक भवन के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस की तत्परता से बची जान ये भी पढ़ें  लोक भवन के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस की तत्परता से बची जान

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
सहारनपुर की साझी विरासत का जिक्र करते हुए टंडन ने कहा कि जिले भर की व्यापारिक इकाइयां और एसोसिएशन होली मिलन के माध्यम से एकता का वातावरण निर्मित कर रही हैं। उन्होंने सहारनपुर की प्रसिद्ध 'गंगा-जमुनी तहजीब' को बरकरार रखते हुए उल्लास बिखेरने की अपील की।

रोजेदारों ने अदा की रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज, मुरादाबाद में दिखी अकीदत और खुशी की झलक ये भी पढ़ें  रोजेदारों ने अदा की रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज, मुरादाबाद में दिखी अकीदत और खुशी की झलक

कार्यक्रम में मौजूद रहे ये प्रमुख लोग
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिड्ढा, मेजर एस.के. सूरी, रमेश डावर, पवन कुमार गोयल, मुरली खन्ना, संदीप सिंघल, राजीव अग्रवाल, संजीव सचदेवा, अशोक मलिक, संजय महेश्वरी और अभिषेक भाटिया आदि समेत जिले के कई दिग्गज व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।  

 

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

गंगा पर तटबंध बनाने को मिली मंजूरी,कायमगंज विधायक की मेहनत रंग लाई

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले अंतर्गत कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी पर तटबंध निर्माण को मंजूरी मिल गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
गंगा पर तटबंध बनाने को मिली मंजूरी,कायमगंज विधायक की मेहनत रंग लाई

अफगानिस्तान ने बगराम एयरबेस पर नाकाम की पाक‍िस्‍तान की साजिश, हवाई हमलों का द‍िया करारा जवाब

काबुल। अफगानिस्तान ने दावा क‍िया कि उसने बगराम एयरबेस पर पाक‍िस्‍तानी सेना की ओर से क‍िए गए हवाई हमले की...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
अफगानिस्तान ने बगराम एयरबेस पर नाकाम की पाक‍िस्‍तान की साजिश, हवाई हमलों का द‍िया करारा जवाब

मुजफ्फरनगर में ककरौली के प्राथमिक विद्यालय में हंगामा, सहपाठी पर रंग गिरने से भड़का पिता, छात्रा को पीटा

ककरौली(मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के ग्राम ककरौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को होली मिलन कार्यक्रम के दौरान एक शर्मनाक घटना...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ककरौली के प्राथमिक विद्यालय में हंगामा, सहपाठी पर रंग गिरने से भड़का पिता, छात्रा को पीटा

सोना इस हफ्ते 4,000 रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी का दाम भी करीब 16,000 रुपए बढ़ा

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोने की कीमत में 4,000...
Breaking News  बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
सोना इस हफ्ते 4,000 रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी का दाम भी करीब 16,000 रुपए बढ़ा

मुजफ्फरनगर में जौली-बेहड़ा मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, दो साथी गंभीर

मोरना(मुजफ्फरनगर)। जौली-बेहड़ा सादात मार्ग पर रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक कार की चपेट...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जौली-बेहड़ा मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, दो साथी गंभीर

उत्तर प्रदेश

गंगा पर तटबंध बनाने को मिली मंजूरी,कायमगंज विधायक की मेहनत रंग लाई

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले अंतर्गत कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी पर तटबंध निर्माण को मंजूरी मिल गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
गंगा पर तटबंध बनाने को मिली मंजूरी,कायमगंज विधायक की मेहनत रंग लाई

मुरादाबाद: प्रशिक्षु सिपाहियों की 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित, उत्साह के साथ लिया भाग

मुरादाबाद जनपद में पुलिस प्रशिक्षण के तहत प्रशिक्षु सिपाहियों की शारीरिक क्षमता को परखने के लिए रविवार को 10 किलोमीटर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: प्रशिक्षु सिपाहियों की 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित, उत्साह के साथ लिया भाग

संभल: होली पर नई परंपरा शुरू करने पर रोक, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

संभल जनपद के बहजोई मुख्यालय पर आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से शांति...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: होली पर नई परंपरा शुरू करने पर रोक, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवबंद में 380 किलोग्राम मिलावटी मावा पकड़ा, मौके पर नष्ट किया गया

सहारनपुर /देवबंद।  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने देवबंद में कार्रवाई करते हुए एक कार से सहायक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में 380 किलोग्राम मिलावटी मावा पकड़ा, मौके पर नष्ट किया गया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश