सहारनपुर: कलेक्ट्रेट पर डेयरी कल्याण समिति का जोरदार प्रदर्शन, खाद्य अधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

सहारनपुर। जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय भारी हंगामा और नारेबाजी देखने को मिली जब 'सहारनपुर डेयरी कल्याण समिति' के पदाधिकारियों और सदस्यों ने खाद्य विभाग के एक उच्चाधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। समिति ने सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) मनोज कुमार वर्मा पर सैंपलिंग की आड़ में अवैध वसूली और व्यापारियों को प्रताड़ित करने के सनसनीखेज आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

डेयरी कल्याण समिति के पदाधिकारियों का सीधा आरोप है कि सहायक आयुक्त मनोज कुमार वर्मा शुद्धता की जांच और नमूनों (सैंपल) की आड़ में अवैध रूप से धन इकट्ठा कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने एक हालिया घटना का हवाला देते हुए बताया कि विभाग के इस रवैये से व्यापारियों में भारी रोष है। आरोप के मुताबिक, हाल ही में एक डेयरी व्यापारी द्वारा मांगे गए पैसे न देने पर बदले की भावना से कार्रवाई की गई।

बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद ये भी पढ़ें  बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद

समिति ने दावा किया कि पैसे न देने की एवज में संबंधित व्यापारी की डेयरी से एक साथ पांच नमूने भरे गए। इतना ही नहीं, व्यापारी को कथित तौर पर यह धमकी भी दी गई कि यदि भविष्य में 'अधिकारियों का ख्याल' नहीं रखा गया, तो इससे भी बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस घटना के बाद से पूरे जनपद के डेयरी संचालकों और व्यापारियों में असुरक्षा और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

मौत की राख से खेली गई होली! काशी की ये परंपरा देख दुनिया रह गई हैरान ये भी पढ़ें  मौत की राख से खेली गई होली! काशी की ये परंपरा देख दुनिया रह गई हैरान

कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपकर इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि ईमानदार व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ और भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं कसी गई, तो डेयरी संचालक सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे। फिलहाल, इस मामले ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।

अयोध्या बाजार में होली की धमाल, रंगों और ‘मोदी-योगी’ गन के साथ मस्ती का माहौल ये भी पढ़ें  अयोध्या बाजार में होली की धमाल, रंगों और ‘मोदी-योगी’ गन के साथ मस्ती का माहौल

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

गंगा पर तटबंध बनाने को मिली मंजूरी,कायमगंज विधायक की मेहनत रंग लाई

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले अंतर्गत कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी पर तटबंध निर्माण को मंजूरी मिल गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
गंगा पर तटबंध बनाने को मिली मंजूरी,कायमगंज विधायक की मेहनत रंग लाई

अफगानिस्तान ने बगराम एयरबेस पर नाकाम की पाक‍िस्‍तान की साजिश, हवाई हमलों का द‍िया करारा जवाब

काबुल। अफगानिस्तान ने दावा क‍िया कि उसने बगराम एयरबेस पर पाक‍िस्‍तानी सेना की ओर से क‍िए गए हवाई हमले की...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
अफगानिस्तान ने बगराम एयरबेस पर नाकाम की पाक‍िस्‍तान की साजिश, हवाई हमलों का द‍िया करारा जवाब

मुजफ्फरनगर में ककरौली के प्राथमिक विद्यालय में हंगामा, सहपाठी पर रंग गिरने से भड़का पिता, छात्रा को पीटा

ककरौली(मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के ग्राम ककरौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को होली मिलन कार्यक्रम के दौरान एक शर्मनाक घटना...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ककरौली के प्राथमिक विद्यालय में हंगामा, सहपाठी पर रंग गिरने से भड़का पिता, छात्रा को पीटा

सोना इस हफ्ते 4,000 रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी का दाम भी करीब 16,000 रुपए बढ़ा

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोने की कीमत में 4,000...
Breaking News  बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
सोना इस हफ्ते 4,000 रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी का दाम भी करीब 16,000 रुपए बढ़ा

मुजफ्फरनगर में जौली-बेहड़ा मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, दो साथी गंभीर

मोरना(मुजफ्फरनगर)। जौली-बेहड़ा सादात मार्ग पर रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक कार की चपेट...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जौली-बेहड़ा मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, दो साथी गंभीर

उत्तर प्रदेश

गंगा पर तटबंध बनाने को मिली मंजूरी,कायमगंज विधायक की मेहनत रंग लाई

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले अंतर्गत कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी पर तटबंध निर्माण को मंजूरी मिल गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
गंगा पर तटबंध बनाने को मिली मंजूरी,कायमगंज विधायक की मेहनत रंग लाई

मुरादाबाद: प्रशिक्षु सिपाहियों की 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित, उत्साह के साथ लिया भाग

मुरादाबाद जनपद में पुलिस प्रशिक्षण के तहत प्रशिक्षु सिपाहियों की शारीरिक क्षमता को परखने के लिए रविवार को 10 किलोमीटर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: प्रशिक्षु सिपाहियों की 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित, उत्साह के साथ लिया भाग

संभल: होली पर नई परंपरा शुरू करने पर रोक, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

संभल जनपद के बहजोई मुख्यालय पर आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से शांति...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: होली पर नई परंपरा शुरू करने पर रोक, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवबंद में 380 किलोग्राम मिलावटी मावा पकड़ा, मौके पर नष्ट किया गया

सहारनपुर /देवबंद।  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने देवबंद में कार्रवाई करते हुए एक कार से सहायक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में 380 किलोग्राम मिलावटी मावा पकड़ा, मौके पर नष्ट किया गया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश