अफगानिस्तान ने बगराम एयरबेस पर नाकाम की पाक‍िस्‍तान की साजिश, हवाई हमलों का द‍िया करारा जवाब

On

काबुल। अफगानिस्तान ने दावा क‍िया कि उसने बगराम एयरबेस पर पाक‍िस्‍तानी सेना की ओर से क‍िए गए हवाई हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है। पझवोक अफगान न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल परवन में पुलिस मुख्‍यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पाकिस्तानी सेना के कई फाइटर जेट्स ने सुबह करीब पांच बजे बगराम एयरबेस के एयरस्पेस में हवाई हमला क‍िया। प्रोविंशियल पुलिस हेडक्वार्टर ने कहा कि बगराम की बहादुर रक्षा और वायु सेनाओं की तत्काल और पेशेवर प्रतिक्रिया से, जिको वन और टू माइल डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया गया और दुश्मन की हरकतों को बेअसर कर एक जरूरी और निर्णायक जवाब दिया गया।

अफगान-पाकिस्तान में भीषण सैन्य संघर्ष शुरू: दोनों देशों ने किया एक दूसरे के भारी नुकसान का दावा ये भी पढ़ें  अफगान-पाकिस्तान में भीषण सैन्य संघर्ष शुरू: दोनों देशों ने किया एक दूसरे के भारी नुकसान का दावा

अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा प्रहार: छापेमारी को बताया 'सरकारी डकैती', बोले- 2027 भी नहीं पार कर पाएगी सरकार ये भी पढ़ें  अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा प्रहार: छापेमारी को बताया 'सरकारी डकैती', बोले- 2027 भी नहीं पार कर पाएगी सरकार

इलाके में किसी के हताहत होने या सामान के नुकसान की खबर नहीं है और स्थिति पूरी तरह से सिक्योरिटी और डिफेंस फोर्स के कंट्रोल में है। पझवोक अफगान न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय ने कहा कि अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र और राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा करना एक मौलिक और गैर-परक्राम्य जिम्मेदारी है। यदि देश की भूमि, जनता या मूल्यों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है तो उसके ल‍िए निर्णायक और कानूनी जवाब की चेतावनी भी दी गई। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी सेनाओं ने जवाबी हमलों के बाद पाकिस्तान की चार सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया।

शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम,  पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई ये भी पढ़ें  शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम, पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान 32 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। अफगानिस्तान की खामा प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान ने झड़पों के दौरान दो पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराने का भी दावा किया। बताया गया कि ये हमले पाकिस्तान के पक्तिया, कंधार, खोस्त और नंगरहार प्रांतों में हुए। 27 फरवरी को, अफगानिस्तान ने 21 फरवरी को नंगरहार और पक्तिता में इस्लामाबाद के एयरस्ट्राइक के जवाब में डूरंड लाइन पर पाकिस्तानी आर्मी पोस्ट और मिलिट्री सेंटर पर हमले किए। अफगानिस्तान के हमलों के बाद पाकिस्तान ने “ऑपरेशन गजब लिल-हक” शुरू किया।

पाकिस्तान के प्रमुख दैनिक डॉन के अनुसार, यह उसने कई बॉर्डर सेक्टर में अफगान सेना की "बिना उकसावे की फायरिंग" के जवाब में किया। पाकिस्तान एयर फोर्स (पीएफ) ने काबुल, कंधार और पक्तिया में मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले क‍िए। हाल के महीनों में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है, जहां दोनों पक्ष एक-दूसरे पर सीमा पार हमलों और आतंकवादी समूहों को शरण देने के आरोप लगाते रहे हैं। 

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

कानपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: पति ने गला दबाकर पत्नी को मारा, नाले में पत्थर से दबाया शव

   कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र के सरायमीता में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: पति ने गला दबाकर पत्नी को मारा, नाले में पत्थर से दबाया शव

यूपी में भीषण सड़क हादसों का कोहराम: अलीगढ़ में चलती स्कूल बस का फर्श टूटा, 8 वर्षीय मासूम की पहिए से कुचलकर मौत

   अलीगढ़/मिर्जापुर/फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से शनिवार और रविवार को दिल दहला देने वाले सड़क हादसों की खबरें सामने...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
यूपी में भीषण सड़क हादसों का कोहराम: अलीगढ़ में चलती स्कूल बस का फर्श टूटा, 8 वर्षीय मासूम की पहिए से कुचलकर मौत

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के तीखे तेवर: बोले- 'योगी खुद को हिंदू साबित नहीं कर पा रहे, गोमाता के लिए अब होगा धर्मयुद्ध'

   काशी। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला बोलते हुए...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के तीखे तेवर: बोले- 'योगी खुद को हिंदू साबित नहीं कर पा रहे, गोमाता के लिए अब होगा धर्मयुद्ध'

बिहार: होली पर्व की तैयारी के बीच हादसा, शौचालय की टंकी में उतरे चार लोगों की दम घुटने से मौत

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में रविवार को जहां लोग रंगों के पर्व होली की तैयारी...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार: होली पर्व की तैयारी के बीच हादसा, शौचालय की टंकी में उतरे चार लोगों की दम घुटने से मौत

MP News 2026 : बड़वानी में पहली कृषि कैबिनेट होली पर किसानों को बड़ी सौगात 17 विभाग मिलकर बढ़ाएंगे आय और आत्मनिर्भरता

मध्य प्रदेश में साल 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है और इसी के साथ...
मध्य प्रदेश 
MP News 2026 : बड़वानी में पहली कृषि कैबिनेट होली पर किसानों को बड़ी सौगात 17 विभाग मिलकर बढ़ाएंगे आय और आत्मनिर्भरता

उत्तर प्रदेश

कानपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: पति ने गला दबाकर पत्नी को मारा, नाले में पत्थर से दबाया शव

   कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र के सरायमीता में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: पति ने गला दबाकर पत्नी को मारा, नाले में पत्थर से दबाया शव

यूपी में भीषण सड़क हादसों का कोहराम: अलीगढ़ में चलती स्कूल बस का फर्श टूटा, 8 वर्षीय मासूम की पहिए से कुचलकर मौत

   अलीगढ़/मिर्जापुर/फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से शनिवार और रविवार को दिल दहला देने वाले सड़क हादसों की खबरें सामने...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
यूपी में भीषण सड़क हादसों का कोहराम: अलीगढ़ में चलती स्कूल बस का फर्श टूटा, 8 वर्षीय मासूम की पहिए से कुचलकर मौत

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के तीखे तेवर: बोले- 'योगी खुद को हिंदू साबित नहीं कर पा रहे, गोमाता के लिए अब होगा धर्मयुद्ध'

   काशी। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला बोलते हुए...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के तीखे तेवर: बोले- 'योगी खुद को हिंदू साबित नहीं कर पा रहे, गोमाता के लिए अब होगा धर्मयुद्ध'

सहारनपुर में मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को घायल गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने मुठभेड़ में गौकशी के मुकदमें में वांछित चल रहे एक गौकश को घायलावस्था में गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को घायल गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश