लखनऊ के बीकेटी में वेज बिरयानी की दुकान के फ्रिज में युवक का शव मिला, जांच जारी
लखनऊ । लखनऊ के थाना बीकेटी क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जीसीआरजी कॉलेज गेट के सामने स्थित एक वेज बिरयानी की दुकान के फ्रिज में युवक का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10:30 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त दुकान में एक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि दुकान (मालिक – शनि रावत) के फ्रिज में लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव रखा हुआ था। पुलिस ने बताया कि दुकान मालिक के पिता की तीन दिन पूर्व मृत्यु हो जाने के कारण दुकान बंद थी। प्रारंभिक निरीक्षण में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की स्पष्ट बाहरी चोट या चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
ये भी पढ़ें बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद
घटना की सूचना पर डीसीपी उत्तरी, एडीसीपी उत्तरी तथा सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा पहचान के प्रयास जारी हैं। शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां