होली से पहले सख्त मोड में यूपी प्रशासन, मुख्य सचिव एसपी गोयल के कड़े निर्देश, अवैध-जहरीली शराब पर जीरो टॉलरेंस

On

लखनऊ। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी को अलर्ट मोड पर डाल दिया है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी जनपद में अवैध या जहरीली शराब के सेवन से कोई दुर्घटना न हो। संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता और सघन प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने शनिवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जुड़े। मुख्य सचिव ने दो टूक कहा कि किसी भी जिले में अवैध मदिरा के सेवन से कोई अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए।

क्रिकेट जगत में शोक: रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, अलीगढ़ में हुआ अंतिम संस्कार ये भी पढ़ें  क्रिकेट जगत में शोक: रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, अलीगढ़ में हुआ अंतिम संस्कार

मंसूरपुर में 'डेयरी' की दही में निकले कीड़े, संचालक ने दी धमकी तो भड़के ग्रामीण; खाद्य विभाग ने लिए सैंपल ये भी पढ़ें  मंसूरपुर में 'डेयरी' की दही में निकले कीड़े, संचालक ने दी धमकी तो भड़के ग्रामीण; खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध एवं जहरीली शराब के उत्पादन और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। विशेष रूप से संवेदनशील जनपदों में चौकसी बढ़ाने और अंतर्विभागीय समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने शराब की दुकानों, ढाबों और अन्य संभावित स्थलों पर औचक निरीक्षण के निर्देश दिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कहीं अधिक दर पर शराब की बिक्री न हो। अंतरराज्यीय सीमाओं, खासकर बॉर्डर क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

अफगान-पाकिस्तान में भीषण सैन्य संघर्ष शुरू: दोनों देशों ने किया एक दूसरे के भारी नुकसान का दावा ये भी पढ़ें  अफगान-पाकिस्तान में भीषण सैन्य संघर्ष शुरू: दोनों देशों ने किया एक दूसरे के भारी नुकसान का दावा

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि भांग की अधिकृत दुकानों पर किसी भी स्थिति में गांजा की बिक्री न होने दी जाए। अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने यह भी कहा कि शराब की दुकानों को अनावश्यक रूप से लंबे समय तक बंद न रखा जाए, क्योंकि इससे अवैध और जहरीली शराब के कारोबार को बढ़ावा मिल सकता है। स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर ही जिला प्रशासन बंदी का निर्णय ले, ताकि संतुलित व्यवस्था बनी रहे। बैठक में खनन विभाग की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर स्रोत स्तर से ही निगरानी बढ़ाने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। अधिकारियों को नियमित और आकस्मिक निरीक्षण जारी रखने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि होली पर्व प्रदेशभर में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो। 

Views: 29

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: स्थानीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक्स-रे तकनीशियन की मौत के बाद अब मामला एक नया मोड़ ले चुका...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुजफ्फरनगर:    शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का 'चक्रव्यूह' अभियान रंग ला रहा है। शनिवार को कोतवाली नगर पुलिस काली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

मुरादाबाद: प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सर्किट हाउस में आयोजित बैठक उस समय हंगामेदार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश

शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

देवरिया। जनपद में बीते दिनों गोरखपुर निवासी सहायक अध्यापक केएम सिंह आत्महत्या मामले में शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश