लखनऊ: पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का विरोध, ब्राह्मण समागम में जमकर हुई नारेबाजी
लखनऊ। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 'ब्राह्मण प्रबुद्ध समागम' में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब समाज के लोगों ने पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ब्राह्मण समाज के लोग यूजीसी (UGC) के मुद्दे पर दिनेश शर्मा की चुप्पी से इस कदर नाराज हुए कि उन्हें अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा। भारी हंगामे और हूटिंग के बीच उन्हें मंच पर वापस बैठना पड़ा।
भाषण शुरू करते ही हुई हूटिंग
समागम में जब डॉ. दिनेश शर्मा संबोधन के लिए मंच पर आए, तो वे बमुश्किल एक मिनट ही बोल पाए थे कि सामने बैठे लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि ब्राह्मणों के हितों और यूजीसी जैसे गंभीर विषयों पर भाजपा सांसद संसद या सार्वजनिक मंचों पर मुखर होकर नहीं बोल रहे हैं। हंगामे को बढ़ता देख दिनेश शर्मा ने अपना भाषण अधूरा छोड़ दिया और 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए अपनी कुर्सी पर जाकर बैठ गए।
ये भी पढ़ें होली पर रंग से सरोबोर करेगा योगी का बुलडोजर, त्रिशूल, फरसा और गदा वाली पिचकारियों की बहार निलंबित पीसीएस अफसर के समर्थन में उतरे लोग
कार्यक्रम में उस समय एक और विवाद जुड़ गया जब निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी बात रखनी चाही। जैसे ही उन्होंने बोलना शुरू किया, आयोजकों ने उन्हें टोकते हुए 'मंदिर और चंदे' जैसी बातें न कर सीधे मुद्दे पर आने को कहा। आयोजकों द्वारा चुप कराए जाने पर वहां मौजूद जनसमूह भड़क गया और अलंकार अग्निहोत्री के समर्थन में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि समाज के प्रबुद्ध सम्मेलन में अपनी ही बात रखने से रोका जाना गलत है।
दलों की दीवारें टूटीं, दिग्गज जुटे
इस समागम की खास बात यह थी कि इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गज ब्राह्मण चेहरे एक साथ नजर आए। मंच पर पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जैसे नेता मौजूद रहे। हालांकि, नेताओं का जमावड़ा होने के बावजूद समाज के युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग की नाराजगी साफ तौर पर राजनीतिक प्रतिनिधियों के प्रति दिखाई दी।
विवाद की जड़ में यूजीसी का मुद्दा
ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि शिक्षा और रोजगार से जुड़े यूजीसी के फैसलों से समाज का एक बड़ा वर्ग प्रभावित हो रहा है, लेकिन सत्ता पक्ष के नेता इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। लखनऊ में हुआ यह विरोध प्रदर्शन आने वाले समय में ब्राह्मण राजनीति के नए समीकरणों की ओर इशारा कर रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां