यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला: सीएम योगी ने लिया संज्ञान, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

On

लखनऊ। यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए हमले के बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में आतंक की कोई जगह नहीं है। इस मामले में कानून अपना काम करेगा और कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। फिलहाल, यूट्यूबर सलीम वास्तिक जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बताई गई है। दो अज्ञात युवकों ने सलीम पर चाकू से हमला किया था।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर" ये भी पढ़ें  आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"

'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा ये भी पढ़ें  'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा

गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे डॉयल 112 के माध्यम से थाना लोनी पर सूचना प्राप्त हुई कि अली गार्डन क्षेत्र में एक व्यक्ति को दो अज्ञात व्यक्तियों की ओर से चाकू मारकर घायल कर दिया गया है। इस सूचना पर लोनी पुलिस की फील्ड यूनिट पहुंची थी। घायल की पहचान सलीम के रूप में की गई। इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया है कि दो युवक बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर आए।

मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल

उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था। वे उस जगह में घुसे जहां सलीम रहता था। उन्होंने सलीम पर चाकू से गर्दन और पेट पर कई वार किए, जिससे वह लहूलहुान हो गया। सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने जानकारी दी कि नजदीकी अस्पताल में उपचार के बाद सलीम को जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं।

Views: 32

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: स्थानीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक्स-रे तकनीशियन की मौत के बाद अब मामला एक नया मोड़ ले चुका...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुजफ्फरनगर:    शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का 'चक्रव्यूह' अभियान रंग ला रहा है। शनिवार को कोतवाली नगर पुलिस काली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

मुरादाबाद: प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सर्किट हाउस में आयोजित बैठक उस समय हंगामेदार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश

शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

देवरिया। जनपद में बीते दिनों गोरखपुर निवासी सहायक अध्यापक केएम सिंह आत्महत्या मामले में शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश