आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"

होली मिलन समारोह में कल्कि धाम पीठाधीश्वर का बड़ा ऐलान; शंकराचार्य प्रकरण पर दी 'अग्नि परीक्षा' की सलाह, अखिलेश और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

मुज़फ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन कार्यक्रम में राजनीति, साहित्य और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिला। फूलों की होली और भजनों से सराबोर इस कार्यक्रम में कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। हालांकि, होली के गीतों के बीच आचार्य ने एक बड़ा बयान देते हुए मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर 'लक्ष्मी नगर' करने की मांग उठाकर जिले की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

'लक्ष्मी नगर' के शास्त्रीय प्रमाण:

शंकराचार्य पर ऐसे आरोप लगाना गलत, पद की गरिमा बनाए रखने के लिए बड़े स्तर पर जांच जरूरी : अविमुक्तेश्वरानंद ये भी पढ़ें  शंकराचार्य पर ऐसे आरोप लगाना गलत, पद की गरिमा बनाए रखने के लिए बड़े स्तर पर जांच जरूरी : अविमुक्तेश्वरानंद

मीडिया से वार्ता करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दावा किया कि मुजफ्फरनगर का प्राचीन और शास्त्रीय नाम 'लक्ष्मी नगर' है और इसके पर्याप्त प्रमाण उपलब्ध हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सार्वजनिक रूप से निवेदन किया कि जनता की भावनाओं को देखते हुए जल्द ही नाम परिवर्तन की घोषणा की जाए। उन्होंने तंज भरे लहजे में यह भी कहा कि अगर योगी सरकार विकास कर रही है, तो जनता की मांग भी सुनी जानी चाहिए। साथ ही, अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि हो सकता है 2027 के बाद सैफई और इटावा का नाम भी बदल दिया जाए।

राजस्थान में सर्दी की विदाई, गर्मी ने पकड़ी रफ्तार ये भी पढ़ें  राजस्थान में सर्दी की विदाई, गर्मी ने पकड़ी रफ्तार

शंकराचार्य प्रकरण पर 'अग्नि परीक्षा' का बयान:

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी   ये भी पढ़ें  शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज मुकदमे पर प्रतिक्रिया देते हुए आचार्य ने इसे सनातन धर्म की क्षति बताया। उन्होंने सुझाव दिया कि संत समाज और विद्वान जनों को उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए। अपराध के आरोपों पर निष्पक्ष जांच की वकालत करते हुए उन्होंने कहा, "यह वह देश है जहाँ माता सीता ने भी अग्नि परीक्षा दी थी, अतः शंकराचार्य को भी इसके लिए तैयार रहना चाहिए।" मुकदमेबाज के आपराधिक इतिहास पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला अदालत करेगी और भारत की न्यायपालिका शंकराचार्य के साथ पूरा न्याय करेगी।

अखिलेश और कांग्रेस पर तीखा प्रहार:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विदेश यात्रा पर अखिलेश यादव द्वारा की गई टिप्पणी पर आचार्य ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और अखिलेश यादव को इस समय इबादत, रोजा इफ्तार और तराबी पर ध्यान देना चाहिए, न कि योगी जी पर सवाल उठाने चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि योगी जी विदेश में जाकर देश का मान बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने बेहद तीखी टिप्पणी की और कहा कि "योगी के विरोध में कांग्रेस अंधी और मोदी के विरोध में नंगी हो गई है।"

सामाजिक सद्भाव और यूसीसी पर स्टैंड:

होली और रमजान के एक साथ होने पर उन्होंने कहा कि भारत में हर त्यौहार उत्साह के साथ मनाया जाता है और यहाँ जन्म लेने वाला हर व्यक्ति सनातनी है। यूसीसी (UCC) के संदर्भ में उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई भी कानून नहीं आना चाहिए जो समाज में विद्वेष या विघटन पैदा करता हो, ऐसे किसी भी कदम का समर्थन नहीं किया जा सकता।

 

Views: 92

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल

मुज़फ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): शहर के दा एस डी पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं नगर विधायक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"

मुज़फ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल द्वारा आयोजित भव्य होली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"

मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

चौरावाला (रॉयल बुलेटिन): जनपद के मोरना क्षेत्र अंतर्गत ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला में चबूतरे और नाली के विवाद...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

मुज़फ़्फ़रनगर प्रशासन की जागी नींद, प्रभारी मंत्री ने अफसरों को दी 'चेतावनी', अतिक्रमणकारियों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

मुज़फ़्फ़रनगर: जनपद के विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ़्फ़रनगर प्रशासन की जागी नींद,  प्रभारी मंत्री ने अफसरों को दी 'चेतावनी', अतिक्रमणकारियों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

खतौली: 2 मौतों के बाद जागी प्रशासन की नींद; कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे हाईट गैज, 'मौत के सौदागर' भारी वाहनों पर लगा ब्रेक

खतौली: जनपद के खतौली क्षेत्र में बीते दो दिन पूर्व हुए उस दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने आखिरकार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली: 2 मौतों के बाद जागी प्रशासन की नींद; कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे हाईट गैज, 'मौत के सौदागर' भारी वाहनों पर लगा ब्रेक

उत्तर प्रदेश

अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में कोडिनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एसआईटी ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत 11 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।  यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  शामली  बागपत 
बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबिल व बैटरी चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश