IND vs ZIM T20: Super 8 भारत की ऐतिहासिक 72 रन से जीत ,256 रन का तूफानी स्कोर सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार
आज का मुकाबला भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं रहा। करो या मरो के इस सुपर 8 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर टूर्नामेंट में दमदार वापसी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 256 रन बनाए और जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 184 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदें अब भी कायम हैं।
256 रन का तूफान भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कहर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाया। संजू सैमसन ने 15 गेंदों पर 24 रन बनाकर तेज शुरुआत दी। अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 55 रन ठोके और अपने फॉर्म में वापसी का जोरदार संकेत दिया। उनके बल्ले से चौके और छक्कों की बारिश देखने को मिली।
ये भी पढ़ें बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे ईशान किशन ने 24 गेंदों पर 38 रन जोड़कर पारी को मजबूती दी। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 13 गेंदों में 33 रन बनाकर मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। असली तूफान अंत में देखने को मिला जब हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।
हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों पर नाबाद 44 रन ठोके। दोनों के बीच 84 रन की अटूट साझेदारी हुई और भारत 256 रन के विशाल स्कोर तक पहुंच गया जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
जिम्बाब्वे की कोशिश लेकिन लक्ष्य रहा दूर
257 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने कोशिश तो की लेकिन शुरुआत से दबाव साफ नजर आया। ब्रायन बेनेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए। उन्होंने अंत तक संघर्ष किया और अपनी टीम की उम्मीदें जिंदा रखने की कोशिश की।
तदिवानाशे मारुमानी ने 20 रन बनाए। कप्तान सिकंदर रजा ने 31 रन जोड़े। लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में मैच पर पूरी पकड़ बना ली।
अर्शदीप सिंह ने तीन अहम विकेट लेकर जिम्बाब्वे की कमर तोड़ दी। अक्षर पटेल शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने एक एक विकेट हासिल किया। जिम्बाब्वे 20 ओवर में 184 रन ही बना सकी और भारत ने 72 रन से यादगार जीत दर्ज की।
अब वेस्टइंडीज से होगी निर्णायक भिड़ंत
इस जीत के बाद भारत का अगला मुकाबला वेस्टइंडीज से होगा। यह मैच सेमीफाइनल का टिकट तय करेगा। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी वह अंतिम चार में जगह बनाएगी। भारतीय टीम का आत्मविश्वास इस जीत से काफी बढ़ा है और फैंस को अब एक और बड़ी जीत की उम्मीद है।
भारत ने साबित कर दिया कि बड़े मैच में वह दबाव झेलना जानता है। बल्लेबाजों की आक्रामकता और गेंदबाजों की सटीक रणनीति ने इस मुकाबले को यादगार बना दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
युवा और ऊर्जावान पत्रकार चयन प्रजापत 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। आपकी मुख्य विशेषज्ञता खेल (Sports), कृषि (Farming) और ऑटोमोबाइल (Automobile) सेक्टर में है। चयन प्रजापत इन विषयों की तकनीकी समझ के साथ-साथ ज़मीनी हकीकत को अपनी खबरों में पिरोने के लिए जाने जाते हैं। इंदौर और मालवा क्षेत्र की खबरों के साथ-साथ ऑटोमोबाइल और खेल जगत की विशेष कवरेज के लिए आप रॉयल बुलेटिन के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

टिप्पणियां