राष्ट्रपति की सादगी ने जीता जमशेदपुर का दिल: प्रोटोकॉल तोड़ बच्चों से मिलने रुकीं द्रौपदी मुर्मू, बीच रास्ते रुकवाया काफिला

On

जमशेदपुर। जमशेदपुर में गुरुवार को आयोजित दो कार्यक्रमों में भाग लेकर एयरपोर्ट के लिए लौट रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शहर के बारिडीह इलाके में अचानक अपना काफिला रुकवा दिया और कार से उतरकर लोगों के बीच चली गईं। उन्होंने सड़क किनारे खड़े लोगों से मिलकर उनका अभिवादन किया। बच्चों के बीच पहुंचकर उन्होंने चॉकलेट बांटीं। राष्ट्रपति को अपने बीच पाकर वहां मौजूद लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। शहर के कदमा में कार्यक्रम समाप्त करने के बाद राष्ट्रपति का काफिला निर्धारित मार्ग से होते हुए बारिडीह पहुंचा। मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहले से एकत्र थे। कई लोग हाथों में तिरंगा लिए खड़े थे।

 

मुजफ्फरनगर: बीएसए दफ्तर पर गरजे बीकेयू शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मांगों को लेकर दिया धरना ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: बीएसए दफ्तर पर गरजे बीकेयू शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मांगों को लेकर दिया धरना

बिहार: जयमाला स्टेज पर पहुंचकर सिरफिरे प्रेमी ने चलाई गोली, दुल्हन घायल, शादी में मचा हड़कंप ये भी पढ़ें  बिहार: जयमाला स्टेज पर पहुंचकर सिरफिरे प्रेमी ने चलाई गोली, दुल्हन घायल, शादी में मचा हड़कंप

महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घंटों से राष्ट्रपति की एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही काफिला कॉलेज परिसर से बाहर निकला, भीड़ ने उत्साह के साथ नारे लगाए। राष्ट्रपति ने अचानक वाहन रोकने का निर्देश दिया। सुरक्षा घेरे के बीच वह गाड़ी से उतरीं और सीधे लोगों की ओर बढ़ीं। उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया और मुस्कुराते हुए लोगों से बातचीत की। करीब डेढ़ सौ कदम तक पैदल चलते हुए उन्होंने बच्चों के बीच चॉकलेट वितरित किए। बच्चे खुशी से झूम उठे और कई अभिभावक इस पल को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही, लेकिन आम लोगों से राष्ट्रपति की मुलाकात में कोई बाधा नहीं आने दी गई।

मुजफ्फरनगर: गंगनहर पटरी मार्ग पर ट्रक और पिकअप की भीषण भिड़ंत, दो बुजुर्गों की मौत, 18 मजदूर घायल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: गंगनहर पटरी मार्ग पर ट्रक और पिकअप की भीषण भिड़ंत, दो बुजुर्गों की मौत, 18 मजदूर घायल

 

मौके पर मौजूद एक छात्र ने कहा कि राष्ट्रपति को इतने करीब से देखना उसके लिए सपने जैसा है। एक महिला ने बताया कि वह दो घंटे से खड़ी थीं, लेकिन राष्ट्रपति की सादगी और आत्मीयता ने इंतजार की थकान मिटा दी। दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मु जब भी झारखंड आती हैं, वह प्रोटोकॉल से इतर लोगों के साथ भावपूर्ण तरीके से जुड़ जाती हैं। पिछले साल दिसंबर में एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद जब वह सरायकेला से लौट रही थीं, तो उनकी एक झलक पाने के लिए आकाशवाणी चौक पर लोग घंटों से बैरिकेडिंग के पीछे खड़े थे। उस वक्त भी राष्ट्रपति ने प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना अपना काफिला रुकवाया था और स्वयं वाहन से उतरकर लोगों के बीच पहुंच गई थीं।

 

आपका विश्वास, हमारी ताकत! 🙏
फेसबुक पर 53 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 26 मिलियन व्यूज के बाद, अब रॉयल बुलेटिन आ गया है आपके व्हाट्सएप पर। बिना किसी शोर-शराबे के, केवल महत्वपूर्ण और सच्ची खबरें सीधे आपके फोन पर।

हमसे अभी जुड़ें:


https://whatsapp.com/channel/0029Va5FkeECBtx7j1Kk9T3Z

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

चौरावाला (रॉयल बुलेटिन): जनपद के मोरना क्षेत्र अंतर्गत ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला में चबूतरे और नाली के विवाद...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर में जनरेटर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही, बाल-बाल बचे कर्मचारी

शाहपुर (रॉयल बुलेटिन): कस्बे में मुजफ्फरनगर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने गुरुवार देर रात एक जनरेटर फैक्ट्री और...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जनरेटर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही, बाल-बाल बचे कर्मचारी

रामपुरी में बिजली विभाग की लापरवाही का बड़ा खतरा: जर्जर खंभों के बीच सड़क निर्माण की तैयारी, मोहल्लेवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

रामपुरी (रॉयल बुलेटिन): शहर के रामपुरी क्षेत्र स्थित होली चौक के पास, पूर्व सभासद अशोक वर्मा वाली गली में बिजली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
रामपुरी में बिजली विभाग की लापरवाही का बड़ा खतरा: जर्जर खंभों के बीच सड़क निर्माण की तैयारी, मोहल्लेवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

आरा की फेमस 'हाथी कान पूड़ी' का स्वाद लेते दिखीं तृषा कर मधु, पवन सिंह का किया जिक्र

मुंबई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और डांसर तृषा कर मधु, जो अपने म्यूजिक वीडियो, डांस मूव्स और बोल्ड...
मनोरंजन 
आरा की फेमस 'हाथी कान पूड़ी' का स्वाद लेते दिखीं तृषा कर मधु, पवन सिंह का किया जिक्र

उत्तर प्रदेश

अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में कोडिनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एसआईटी ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत 11 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।  यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  शामली  बागपत 
बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबिल व बैटरी चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश