रामपुरी में बिजली विभाग की लापरवाही का बड़ा खतरा: जर्जर खंभों के बीच सड़क निर्माण की तैयारी, मोहल्लेवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
होली चौक के पास बिजली खंभों का जाल बना मौत का साया; अधिकारियों से गुहार के बाद भी नहीं हुआ समाधान, नई सड़क निर्माण पर मंडराया संकट
रामपुरी (रॉयल बुलेटिन): शहर के रामपुरी क्षेत्र स्थित होली चौक के पास, पूर्व सभासद अशोक वर्मा वाली गली में बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क नवनिर्माण कार्य से पहले ही गली में लगे जर्जर और अव्यवस्थित बिजली के खंभे मोहल्लेवासियों के लिए मुसीबत का सबब बन गए हैं। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इन खंभों को हटाया या व्यवस्थित नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
सड़क संकरी, आपातकालीन सेवाओं के लिए खतरा:
ये भी पढ़ें बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे स्थानीय लोगों के अनुसार, गली के मोड़ पर बिजली विभाग ने मनमाने तरीके से एक ही जगह दो-दो खंभे खड़े कर दिए हैं, जिससे पूरी सड़क अत्यंत संकरी हो गई है। हालत यह है कि चार पहिया वाहन तो दूर, किसी आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड का वाहन भी गली के अंदर प्रवेश नहीं कर सकता। निवासियों ने बताया कि बरसात के दिनों में जलभराव के साथ-साथ यह समस्या और भी विकराल हो जाती है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है।
जर्जर खंभे, हर पल मंडराता मौत का साया:
गली में लगे कई बिजली के खंभे निचले हिस्से से पूरी तरह गल चुके हैं और तिरछे होकर खड़े हैं। खंभों की स्थिति इतनी दयनीय है कि तेज हवा या किसी वाहन की हल्की सी टक्कर से इनके गिरने का हर वक्त डर बना रहता है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि यह रास्ता बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहद खतरनाक हो चुका है। निवासियों ने जे.ई., एस.डी.ओ., एक्स.ई.एन. और मुख्य अभियंता को कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें दीं, लेकिन अब तक विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
सरकारी धन की बर्बादी का डर:
मोहल्ले में शीघ्र ही नई सड़क का निर्माण होना है। निवासियों का तर्क है कि यदि सड़क बनने से पहले बिजली के खंभों को सही स्थान पर शिफ्ट नहीं किया गया, तो सड़क बनने के बाद फिर से खुदाई करनी पड़ेगी, जिससे न केवल समस्या जस की तस बनी रहेगी, बल्कि सरकारी धन की भारी बर्बादी भी होगी। लोगों ने प्रशासन और विभाग से मांग की है कि सड़क निर्माण से पहले खंभों को व्यवस्थित किया जाए, वरना वे शांतिपूर्ण आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश होंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां