सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबिल व बैटरी चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी एक बैटरी बरामद कर उसका चालान काटकर जेल भेज दिया।
थाना नागल प्रभारी राजकुमार चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत् 12 फरवरी को वादी गजेंद्र सिंह नौसरान पुत्र स्व.यशपाल सिंह निवासी ग्राम व थाना नागल के ट्यूबवेल से बिजली का केबल व बिजली उपकरण तथा दो बैटरी मारूति कार वाली एंव एक झटका मशीन तथा एक आँटोमेटिक चार्जर चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मंे थाना नागल पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। श्री चौहान ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी।
उन्होंने बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक जयंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्ती के दौरान ग्राम भढेडी कोली-नासिरपुर डिगौली मार्ग के पास खाली खेत से अभियुक्त अब्दुल रहीम पुत्र अताउल्ला निवासी ग्राम बढेडी कोली थाना नागल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक बैटरी बरामद कर ली। उसने बताया कि एक बैटरी बेच दी थी। आज वह उस एक बैटरी को भी बेचने के लिए जा रहा था कि पुलिस ने पकड़ लिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां