सहारनपुर में आगामी त्यौहारों पर होली एवं ईद के सकुशल आयोजन हेतु की गयी थानेवार समीक्षा, उपस्थित रहे संभ्रान्तजन एवं आयोजक

सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट सहारनपुर मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनन्दन की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आगामी त्यौहारों होली एवं ईद को शान्ति एवं सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाये जाने के लिये होलिका सुरक्षा समिति, जुलूस आयोजको, धर्मगुरुओं एवं पीस कमेटी के पदाधिकारियों, संभ्रान्त नागरिकों एवं जिला प्रशासन तथा पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की एवं गणमान्य व्यक्तियों से सुझाव मांगे। उन्होंने जनपदवासियों को आगामी त्यौहार होली एवं ईद की बधाई दी।
 
जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों से कहा कि त्यौहारों में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखते हुये शान्तिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाया जाए ताकि जनपद में गंगा-जमुनी तहजीब बरकरार रहे। उन्होंने उपस्थित उप जिला मजिस्ट्रेट्स, पुलिस उपाधीक्षकों को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर होलिका स्थापना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें ताकि यदि कहीं विवाद की स्थिति हो तो उसे आपस में लोगों के साथ आपसी समन्वय एवं समझा-बुझाकर समस्या का निस्तारण कर दिया जाय। उन्होंने कहा कि होली के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति पर निगरानी रखने हेतु विभिन्न क्षेत्रो में मजिस्ट्रेट्स और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि डीजे पर किसी भी स्थिति में अश्लील और भड़काऊ गाने न बजें। मानक के अनुसार निर्धारित डेसीबल में ही डीजे बजाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि थाना स्तर पर भी बैठकें आयोजित की जाए। डीएम मनीष बंसल ने कहा कि सभी एसडीएम एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी विभागीय अधिकारियों के साथ अन्तर्विभागीय बैठक कर त्यौहारों पर बिजली, पानी, सफाई की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। सभी धर्मों के अनुयायी परंपरागत ढंग से त्यौहार मनाए, किसी को नई परंपरा डालने की अनुमति नहीं है। उन्होने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि एक दूसरे की आस्था का सम्मान रखते हुए खुशियों से त्यौहार मनाएं। जहरीली एवं अवैध शराब के विक्रय, भण्डारण व दुकानों पर छापेमारी की जाए। 
 
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि ऑवरस्पीड वाहन न चलाएं। स्टंट न करें। दूसरों को नुकसान पंहुचाने वाली गतिविधियों परहेज करें। नियमों का अनुपालन करते हुए परम्पराओं के साथ सकुशलता पूर्वक त्यौहार मनाएं। उन्होंने होलिका दहन पूर्व निर्धारित स्थान पर ही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्यौहार के अवसर पर जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने और सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्यौहार सम्पन्न कराये जाने के लिये जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियां की गयी हैं, फिर भी क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों से अपील है कि वे भी शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से त्यौहार सम्पन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान करते हुये युवा पीढ़ी के बच्चों को भी सौहार्द पूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने के लिये प्रेरित करें। सोशल मीडिया, ट्वीटर, व्हाट्सप, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम पर भ्रामक खबरें प्रेषित न की जाएं। उन्होने समाज के संभ्रांत व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाडने वालों एवं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की जानकारी की सूचना तत्काल दें ताकि उनपर कडी कार्यवाही की जा सके एवं अप्रिय घटना होने से रोका जा सके।  
 
फूड सेफ्टी आफिसर को निर्देशित किया गया कि त्यौहारों के दृष्टिगत खोवा, मिठाई, नमकीन, तेल, मसालों व अन्य खाद्य पदार्थाे में मिलावट रोकने के लिये टीमें बनाकर दुकानों पर निरीक्षण किया जाए। उन्होने कहा कि छोटी से छोटी घटनाओ को भी प्रभावी रूप से समाधानित किया जाय जिससे कोई बड़ा विवाद न होने पाये। उन्होने अपर नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगे आने वाले त्यौहारों के दृष्टिगत सडकों की साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि होलिका दहन के आस-पास एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के दृष्टिगत जीर्ण-शीर्ण लटकने वाले तारों एवं ट्रांसफार्मर खराब होने पर तुरंत बदलने के निर्देश दिये।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने कहा कि शरारती तत्वों अथवा अनाधिकृत रूप से त्यौहार में खलल डालने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। होलिका दहन के लिए होलिका दहन समिति बनाई जाए, जिसमें अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हों। दुर्घटना, जाम आदि की स्थिति न रहे। पुलिस अधिकारी, वार्डन, वॉलिंटियर्स उपस्थित रहें तथा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। गांव में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कोई अश्लीलता न हो। सांस्कृतिक ढंग से त्यौहार को मनाया जाए। किसी भी स्थिति पर पुलिस को सूचना अवश्य दें। नाबालिकों के हाथ में गाडी न दें अन्यथा की स्थिति में सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। स्वयं कानून को अपने हाथ में न लें। शहर आप सभी लोगों का है इसकी एक मिसाल पेश करें। शांति समिति की बैठक में होलिका दहन के स्थान और संवेदनशील स्थानों आदि के सबंध में सीओ एवं थानाध्यक्षो से वार्ता की गई। सभी थानाध्यक्षों ने बताया कि होली स्थापना को लेकर उनके क्षेत्र में किसी प्रकार का विवाद नहीं है। 
 
सभी संभ्रांत व्यक्तियों ने विश्वास दिलाया कि यह शहर अमन और शांति का शहर है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था संबंधी शिकायत पुलिस एवं प्रशासन को प्राप्त नहीं हेागी। बैठक में गणमान्य व्यक्तियों के सुझावों का संज्ञान लेकर निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन  संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राम आसरे वर्मा, एसपी सिटी व्योम बिंदल, सहित सभी एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, विद्युत, लोनिवि, नगर निकाय, अभिसूचना एवं  सरफराज खान, आमिर खान, शहर काजी  नदीम अख्तर, नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डन राजेश जैन, जयनाथ शर्मा,  किरणजीत सिंह, शीतल टंडन, श्री ब्रित चावला, दलजीत सिंह कोचर, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कश्मीर सिंह समेत सर्वधर्म के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
Views: 23

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल

मुज़फ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): शहर के दा एस डी पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं नगर विधायक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"

मुज़फ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल द्वारा आयोजित भव्य होली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"

मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

चौरावाला (रॉयल बुलेटिन): जनपद के मोरना क्षेत्र अंतर्गत ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला में चबूतरे और नाली के विवाद...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

मुज़फ़्फ़रनगर प्रशासन की जागी नींद, प्रभारी मंत्री ने अफसरों को दी 'चेतावनी', अतिक्रमणकारियों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

मुज़फ़्फ़रनगर: जनपद के विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ़्फ़रनगर प्रशासन की जागी नींद,  प्रभारी मंत्री ने अफसरों को दी 'चेतावनी', अतिक्रमणकारियों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

खतौली: 2 मौतों के बाद जागी प्रशासन की नींद; कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे हाईट गैज, 'मौत के सौदागर' भारी वाहनों पर लगा ब्रेक

खतौली: जनपद के खतौली क्षेत्र में बीते दो दिन पूर्व हुए उस दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने आखिरकार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली: 2 मौतों के बाद जागी प्रशासन की नींद; कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे हाईट गैज, 'मौत के सौदागर' भारी वाहनों पर लगा ब्रेक

उत्तर प्रदेश

अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में कोडिनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एसआईटी ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत 11 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।  यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  शामली  बागपत 
बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबिल व बैटरी चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश