सहारनपुर: नकुड़ पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर
दुकान का शटर उखाड़कर उड़ाया था कीमती सामान और नकदी
सहारनपुर (नकुड़)। जनपद सहारनपुर की थाना नकुड़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक इन्वर्टर, एक बैटरा और 5,160 रुपये की नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार,बीते दिनों ग्राम मुरादखेड़ी निवासी रोहित प्रधान ने थाना नकुड़ में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का शटर उखाड़कर 20 हजार रुपये नगद, इन्वर्टर, बैटरा और डीवीआर चोरी कर लिया है। शातिर चोरों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से दुकान के सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए थे। पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 61/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
ये भी पढ़ें होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारीघेराबंदी कर दबोचा आरोपी
एसएसपी सहारनपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम टिडौली से बाईखेड़ी जाने वाले रास्ते पर ट्यूबवेल के पास से अभियुक्त मुबारिक पुत्र मतलूब (निवासी ताताहेड़ी, गंगोह) को दबोच लिया।
ये भी पढ़ें मेरठ-मवाना: जहरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, एक लाख रुपये और चोरी का सामान बरामदबरामदगी और विधिक कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के पास से एक माइक्रोटेक कंपनी का इन्वर्टर, केबीएस पावर का बैटरा और चोरी की गई रकम में से 5,160 रुपये बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। इस कामयाबी में अतिरिक्त निरीक्षक सुभाष चन्द्र, उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार अधाना, हेड कांस्टेबल प्रवेश, हेड कांस्टेबल वरणकार और कांस्टेबल सन्दीप अधाना की मुख्य भूमिका रही।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां