सहारनपुर: मुख्यमंत्री पोर्टल की शिकायतों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण हटाए और जुर्माना वसूला
सहारनपुर। मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गयी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आज नगर निगम ने त्वरित कारवाई की। अनेक स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया और जुर्माना वसूला गया। मिशन कम्पाउण्ड में दुकानों के बाहर नाला कवर कर अवैध रुप से किये गए सीढ़ियों के निर्माण को भी तुड़वाया गया और चेतावनी दी गयी कि यदि दोबारा निर्माण किया गया तो निर्माण को ध्वस्त करते हुए कार्रवाई की जायेगी।
मुख्यमंत्री पोर्टल तथा जनसुनवाई में आयी शिकायतों पर नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर आज निगम के प्रवर्तन दल ने अनेक स्थानों पर कार्रवाई की। पोर्टल पर शिकायत की गयी थी कि अग्रसेन चौक पर नगर निगम की एक दुकान को किरायेदार ने दो हिस्सों में विभक्त कर दूसरी को किराये पर दे दिया है। इस पर प्रवर्तन दल ने दो दिन में दुकान के भीतर बनायी गयी दीवार हटाने तथा दुकान के कागज निगम में जमा कराने के निर्देश दिए और एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
ये भी पढ़ें बारात की घुड़चढ़ी में बवाल! वायुसेना कर्मी की पिटाई से मचा हड़कंप, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोपकचहरी की ओर कोर्ट रोड पुल उतरते ही दायी ओर एक दुकानदार द्वारा सड़क पर पुतले और बोर्ड रखने की शिकायत भी पोर्टल पर की गयी थी। जिस पर प्रवर्तन दल ने अतिक्रमण हटवाते हुए दो हजार रुपये जुर्माना लगाया। गत सप्ताह भी उक्त दुकानदार का अतिक्रमण हटवाया गया था। इसके अलावा आईजीआरएस शिकायत पर ही कार्रवाई करते हुए ब्रजेश नगर पुल के नीचे एक दर्जन से ज्यादा दुकानों का अतिक्रमण हटवाया गया। एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर टीन शेड डालकर दुकान बना ली गयी थी, उस दुकान को भी हटवाया गया और 12 सौ रुपये जुर्माना लगाया गया।
जनसुनवाई में आयी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली रोड शक्ति पैट्रोल पंप के सामने से सड़क पर रखा गया एक खोखा भी हटवाया गया। इसके अलावा मिशन कम्पाउण्ड में आठ दुकानों के सामने नाला कवर कर सड़क पर बनायी गयी सीढ़ियों को आज निर्माण विभाग की शिकायत पर तुड़वाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग व हरिप्रकाश कसाना सहित प्रवर्तन दल के जवान मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां