सहारनपुर: दूल्हे ने 11 लाख का शगुन लौटाया, सिर्फ एक रुपया लेकर पेश की मिसाल
सहारनपुर (बड़गांव)। गांव मिर्जापुर में शादी में वधु पक्ष की ओर से शगुन में दिए जा रहे 11 लाख रुपए दूल्हे पक्ष द्वारा वापस लौटाकर केवल एक रुपया स्वीकार किया गया है। दूल्हे के इस निर्णय की चहुंओर प्रशंसा हो रही है। मिर्जापुर गांव निवासी सतीश सिंह की बेटी अंजलि की हरियाणा के गोंदर गांव से बारात आई हुई थी। बारात स्वागत के बाद वधु के पिता ने दूल्हें विकास को शगुन में 11 लाख रुपए कैश दिया। दूल्हे ने 11 लाख का दहेज लेने से साफ इंकार कर शगुन में केवल एक रुपया लिया। दूल्हे के पिता मास्टर पवन सिंह का कहना है कि उसे अपने बेटे के फैसले पर गर्व है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां