गाजियाबाद: होली की रंग-बिरंगी कचरियां सेहत के लिए बन सकती हैं खतरा, खाद्य विभाग ने 1000 किलो माल किया जब्त

गाजियाबाद। होली के त्योहार पर मेजों की रौनक बढ़ाने वाली रंग-बिरंगी कचरियां आपकी सेहत का रंग बिगाड़ सकती हैं। जनपद के खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रामनगर किराना मंडी से भारी मात्रा में मिलावटी और घातक रंगों से बनी कचरियां जब्त की हैं। विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि रामनगर किराना मंडी स्थित दुकानों पर ऐसी कचरियां बेची जा रही हैं, जिनमें प्रतिबंधित और बेहद हानिकारक रंगों का इस्तेमाल किया गया है। सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय के नेतृत्व में टीम ने मंडी की विभिन्न दुकानों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों ने करीब 1000 किलोग्राम मैदा और चावल से बनी रंग-बिरंगी कचरियां बरामद कर उन्हें अपनी कस्टडी में ले लिया।

तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने आईआईटीजीएनएल के इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का किया भ्रमण ये भी पढ़ें  तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने आईआईटीजीएनएल के इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का किया भ्रमण

खूबसूरत रंग के पीछे छुपा है बीमारियों का जाल

लड़कियों से नस्लीय दुर्व्यवहार का मामला: दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर में आरोपी दंपति को किया गिरफ्तार ये भी पढ़ें  लड़कियों से नस्लीय दुर्व्यवहार का मामला: दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर में आरोपी दंपति को किया गिरफ्तार

खाद्य विभाग के अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि इन कचरियों को आकर्षक बनाने के लिए जिन रंगों का प्रयोग किया गया है, वे स्वास्थ्य के लिए बहुत घातक हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाले ये घटिया किस्म के रंग पेट की गंभीर बीमारियों से लेकर कैंसर जैसे घातक रोगों का कारण बन सकते हैं। विभाग ने जब्त किए गए माल से नमूने (सैंपल) भरकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेज दिए हैं।

राजस्थान में सर्दी की विदाई, गर्मी ने पकड़ी रफ्तार ये भी पढ़ें  राजस्थान में सर्दी की विदाई, गर्मी ने पकड़ी रफ्तार

होली पर सावधानी बरतने की अपील

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि त्योहार के सीजन में चमकदार और गहरे रंगों वाली कचरियों को खरीदने से बचें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि लैब रिपोर्ट में हानिकारक रंगों की पुष्टि होती है, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि मिलावटखोरी रोकने के लिए किराना मंडियों और मिठाई की दुकानों पर यह चेकिंग अभियान होली तक लगातार जारी रहेगा।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

राहुल गांधी जब भी बोलते हैं, भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं : ओपी राजभर

आजमगढ़। दिल्ली के एआई समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर बवाल जारी है। इस बीच भाजपा सांसद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
राहुल गांधी जब भी बोलते हैं, भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं : ओपी राजभर

मुजफ्फरनगर शहर की सूरत बदलने की तैयारी में नगरपालिका, 24 करोड़ रुपये की व्यापक कार्ययोजना तैयार 

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर को आधुनिक और सुंदर बनाने की दिशा में नगरपालिका परिषद एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है।...
उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर शहर की सूरत बदलने की तैयारी में नगरपालिका, 24 करोड़ रुपये की व्यापक कार्ययोजना तैयार 

अमरोहा पुलिस को मिलीं 17 नई डायल 112 गाड़ियां, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अमरोहा पुलिस को आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14 नई चार पहिया और तीन दोपहिया...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा पुलिस को मिलीं 17 नई डायल 112 गाड़ियां, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव ब्रजघाट गंगा में मिला, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव बुधवार को ब्रजघाट गंगा से बरामद किया गया। शव मिलने...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव ब्रजघाट गंगा में मिला, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

रामपुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी जब भी बोलते हैं, भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं : ओपी राजभर

आजमगढ़। दिल्ली के एआई समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर बवाल जारी है। इस बीच भाजपा सांसद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
राहुल गांधी जब भी बोलते हैं, भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं : ओपी राजभर

मुजफ्फरनगर शहर की सूरत बदलने की तैयारी में नगरपालिका, 24 करोड़ रुपये की व्यापक कार्ययोजना तैयार 

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर को आधुनिक और सुंदर बनाने की दिशा में नगरपालिका परिषद एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है।...
उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर शहर की सूरत बदलने की तैयारी में नगरपालिका, 24 करोड़ रुपये की व्यापक कार्ययोजना तैयार 

अमरोहा पुलिस को मिलीं 17 नई डायल 112 गाड़ियां, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अमरोहा पुलिस को आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14 नई चार पहिया और तीन दोपहिया...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा पुलिस को मिलीं 17 नई डायल 112 गाड़ियां, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव ब्रजघाट गंगा में मिला, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव बुधवार को ब्रजघाट गंगा से बरामद किया गया। शव मिलने...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव ब्रजघाट गंगा में मिला, जांच में जुटी पुलिस

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश