गाजियाबाद: सौतेले बेटे से विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली, हापुड़ की महिला की मौत

On

गाजियाबाद। थाना कविनगर क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड स्थित लोहा मंडी के पास अग्रसेन वाटिका में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र तोमर की 40 वर्षीय पत्नी प्रीति तोमर की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के समय घर में पारिवारिक कलह और सौतेले बेटे के साथ विवाद होने की बात सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पिलखुआ निवासी प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र तोमर ने करीब 16 साल पहले प्रीति से प्रेम विवाह किया था। जितेंद्र की पहली पत्नी और चार बच्चे पिलखुआ में रहते हैं, जबकि प्रीति अपनी बेटी के साथ अग्रसेन वाटिका में किराए के फ्लैट में रह रही थी। बताया जा रहा है कि बीते 21 फरवरी को परिवार में एक भतीजी की शादी थी, जिसके खर्च को लेकर पिछले कुछ दिनों से घर में काफी तनाव चल रहा था।

देवबंद में मिट्टी ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में मौत ये भी पढ़ें  देवबंद में मिट्टी ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में मौत

विवाद के दौरान चली गोली

मेरठ में मारपीट मामले में थाना मवाना पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मेरठ में मारपीट मामले में थाना मवाना पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

मंगलवार शाम को जितेंद्र का बड़ा बेटा हिमांशु अग्रसेन वाटिका स्थित फ्लैट पर पहुंचा था, जहां उसका प्रीति तोमर के साथ तीखा विवाद हो गया। परिजनों के मुताबिक, झगड़ा इतना बढ़ गया कि मौके पर हथियार निकल आया। इसी गहमागहमी के बीच शाम करीब 7 बजे प्रीति बाथरूम की ओर गई, जिसके तुरंत बाद वहां गोली चलने की जोरदार आवाज सुनाई दी।

नागरिकों में आक्रोश: किन्नरों की दबंगई से परेशान लोगों ने पुलिस से माँगी सुरक्षा ये भी पढ़ें  नागरिकों में आक्रोश: किन्नरों की दबंगई से परेशान लोगों ने पुलिस से माँगी सुरक्षा

गोली की आवाज सुनकर परिजन जब बाथरूम का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए, तो प्रीति लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ी मिलीं। आनन-फानन में उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में उलझा हथियार का रहस्य

घटना की सूचना मिलते ही कविनगर के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर सूर्यबली मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में पारिवारिक विवाद और हथियार के स्रोत की गहनता से पड़ताल कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि विवाद के दौरान गोली किन परिस्थितियों में चली और इस्तेमाल किया गया हथियार किसका था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है।

 

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

फर्रुखाबाद भाजपा: संगठन में फेरबदल, तीन नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा

फर्रुखाबाद,। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में भाजपा प्रदेश संगठन ने तीन मण्डल अध्यक्षों की बुधवार को घोषणा कर दी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
फर्रुखाबाद भाजपा: संगठन में फेरबदल, तीन नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा

कन्नौज: अपर्णा यादव ने ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का किया अनावरण

कन्नौज। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बुधवार दोपहर कन्नौज जिले के ठठिया स्थित रिक्खापुरवा गांव पहुंचीं। उन्होंने यहां प्राचीन...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कन्नौज: अपर्णा यादव ने ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का किया अनावरण

गंभीर बीमारी के बावजूद बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर कार्रवाई अमानवीय: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर विभाग की कार्रवाई को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गंभीर बीमारी के बावजूद बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर कार्रवाई अमानवीय: मायावती

हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को हिरासत में लिया, एआई समिट में शामिल 3 प्रदर्शनकारियों को लेकर जा रहे थे

शिमला,। बुधवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शिमला जिले के रोहरू कस्बे से तीन युवा कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार करने...
Breaking News  राष्ट्रीय 
हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को हिरासत में लिया, एआई समिट में शामिल 3 प्रदर्शनकारियों को लेकर जा रहे थे

चंडीगढ़: हरियाणा सिविल सचिवालय में तैनात विशेष सचिव गणेश अरोड़ा ने इमारत से कूदकर की आत्महत्या

चंडीगढ़। हरियाणा सिविल सचिवालय की ऊंची इमारत से कूदकर एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा आत्महत्या किए जाने का हृदय विदारक मामला...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
चंडीगढ़: हरियाणा सिविल सचिवालय में तैनात विशेष सचिव गणेश अरोड़ा ने इमारत से कूदकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद भाजपा: संगठन में फेरबदल, तीन नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा

फर्रुखाबाद,। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में भाजपा प्रदेश संगठन ने तीन मण्डल अध्यक्षों की बुधवार को घोषणा कर दी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
फर्रुखाबाद भाजपा: संगठन में फेरबदल, तीन नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा

कन्नौज: अपर्णा यादव ने ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का किया अनावरण

कन्नौज। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बुधवार दोपहर कन्नौज जिले के ठठिया स्थित रिक्खापुरवा गांव पहुंचीं। उन्होंने यहां प्राचीन...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कन्नौज: अपर्णा यादव ने ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का किया अनावरण

गंभीर बीमारी के बावजूद बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर कार्रवाई अमानवीय: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर विभाग की कार्रवाई को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गंभीर बीमारी के बावजूद बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर कार्रवाई अमानवीय: मायावती

राहुल गांधी जब भी बोलते हैं, भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं : ओपी राजभर

आजमगढ़। दिल्ली के एआई समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर बवाल जारी है। इस बीच भाजपा सांसद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
राहुल गांधी जब भी बोलते हैं, भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं : ओपी राजभर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश