मेरठ में मारपीट मामले में थाना मवाना पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
मेरठ। मेरठ में थाना मवाना पुलिस ने मारपीट की घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक पूनम जादोन के नेतृत्व में थाना पुलिस ने वसीम पुत्र इशाक निवासी ग्राम बदरखा थाना गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़, समीर पुत्र चांद निवासी ग्राम सठला थाना मवाना मेरठ को ततीना मोड़, अनस पुत्र चांद निवासी ग्राम सठला थाना मवाना मेरठ और नजाकत पुत्र सद्दल निवासी ग्राम बदरखा थाना गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ को मुजफ्फरनगर बस स्टैंड, कस्बा मवाना से गिरफ्तार किया है।
19 फरवरी को वादी हरिन्द्र सिंह पुत्र सीताराम निवासी चांद समंद थाना खतौली अपने साथियों मनोज कुमार व कपिल कुमार के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। ग्राम सठला के आगे मवाना मार्ग पर एक ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई। बातचीत के दौरान पीछे से आए ट्रक के चालक समीर द्वारा गाली-गलौच की गई तथा अपने साथियों को बुलाकर जान से मारने की नियत से मारपीट की गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई थाना पुलिस कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां