मेरठ परिवार परामर्श केन्द्र में काउंसलिंग से पांच वैवाहिक जोड़ों में हुई सहमति
मेरठ। परिवार परामर्श केन्द्र में काउंसलिंग के माध्यम से पांच वैवाहिक जोड़ों में सहमति बनी और दोनों ने
ने एक दूसरे के साथ रहने की सहमति जताई। आज परिवार परामर्श केन्द्र में 104 मामलों में काउंसलर्स एवं प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र ने समीक्षा की।
काउंसलर्स एवं प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा विवाहित युगलों के बीच उत्पन्न विवादों को समझते हुए गहन काउंसलिंग के माध्यम से उनके दांपत्य जीवन को पुनः सुव्यवस्थित करने का अथक प्रयास किया गया। काउंसलिंग उपरांत पांच दंपतियों ने आपसी सहमति से साथ-साथ रहने का समझौता किया। 19 मामलों में कोई पेश नहीं हो सका। जबकि शेष 80 मामलों में आगे की तारीख नियत करते हुए दोनों पक्षों को अवगत कराया गया।
परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे पारिवारिक सौहार्द एवं सामाजिक संतुलन बनाए रखा जा सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां