नोएडा । देश में 27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर आज जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया फिल्म के प्रदर्शन पर रोक के साथ ही फिल्म के निर्माता-निर्देशकों व कलाकारों के विरुद्ध कानूनी कारवाई की मांग की गई।
सोमवार को यादव समाज गौतमबुद्ध नगर, आर्य समाज व भारतीय किसान यूनियन मंच के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर जिला अधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर मास्टर मनमिंदर भाटी राष्ट्रीय महासचिव ने कहा जाति सूचक टाइटल से फिल्म बनाना यादव समाज का अपमान है। 36 बिरादरी यादव समाज के साथ है। यादव जी की लव स्टोरी फिल्म में लव जिहाद को महिमा मंडित किया गया है।
आर्य सागर खारी ने कहा किसी भी समाज के नाम से या जातिसूचक शीर्षक से फिल्म बनाई जाती है तो यह गैरकानूनी होने के साथ-साथ अमर्यादित भी है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सिनेमा व कला के नाम पर किसी जाति विशेष को बदनाम नहीं किया जा सकता। सागर यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब तक फिल्म पर रोक नहीं लग जाती सड़क से लेकर संसद तक प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यादव समाज को एक सोची समझी साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है। इस अवसर पर चिंकू यादव युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा यादव समाज भगवान श्री कृष्ण का वंशज है। प्रदर्शन के दौरान विमल त्यागी राष्ट्रीय अध्यक्ष, विक्रान्त भाटी, रिंकू यादव, दानिश सैफी, रोहित यादव, राहुल यादव, अंकित यादव, आशीष त्यागी, सौरभ यादव, गब्बर सिंह, समीर प्रधान, कृष्ण भड़ाना,अमित प्रधान, अन्नू सरपंच, एडवोकेट तनिष्क चदैला, मयंक शर्मा, डॉ मोहसिन, विकास, यश अवाना, आस मौहम्मद, डब्बू प्रधान, प्रशांत चौधरी, कमल शर्मा, कुलदीप, अर्जुन गुलफाम, उमैद, अब्दुल हसन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियां