नोएडा-मेरठ: एएनटीएफ और पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) मेरठ और थाना सूरजपुर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई में अवैध गांजे की बिक्री करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 80 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत 12 लाख रुपए बताई जा रही है। 
 इसके अलावा थाना सेक्टर-39 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बंगाल से गांजा लाकर एनसीआर में बेचने वाले एक डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 4 किलो 262 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। 
 
जानकारी के अनुसार थाना सूरजपुर पुलिस व एएनटीएफ टीम मेरठ द्वारा की गयी एक संयुक्त कार्यवाही में अवैध गांजे की तस्करी करने वाले दो बरमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त रविन्द्र नागर पुत्र सुरेश सिंह उम्र 32 वर्ष, मोन्टी पुत्र चन्द्रहास उम्र करीब 22 वर्ष को मोजरबीयर गोलचक्कर सर्विस रोड के पास कस्बा सूरजपुर से गिरफ्तार किया है। 
उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से 80.5 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 12 लाख रूपये) व गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक क्रेटा कार बरामद की गई है। 
उन्होंने बताया कि अभियुक्त पश्चिम बंगाल व मध्य प्रदेश से सस्ते दामों पर गांजा लाकर एनसीआर क्षेत्र में अच्छे दामों में ट्रक चालकों व मजदूरों को बेचते है। 
 
इसके अलावा थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने  राजकिशोर कुमार पुत्र रामनिवास सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इसके पास से 4 किलो 262 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 37 बस स्टैंड के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने का काम करता है। यह मामूरा गांव में रहता है ,तथा जेप्टो कंपनी में डिलीवरी बॉय का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि  पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि डिलीवरी के दौरान जितनी रकम उसको मिलती है उससे उसका गुजारा नहीं होता है, इसलिए वह बंगाल से गांजा लाकर पुड़िया बनाकर एनसीआर के विभिन्न जगहों पर बेचता है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

पुरकाजी: मृतक सोनू के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार; न्याय और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा

पुरकाजी। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार रविवार को पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला दक्षिणी चमारान पहुँचे, जहाँ उन्होंने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पुरकाजी: मृतक सोनू के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार; न्याय और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा

मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद। जनपद के थाना नागफनी क्षेत्र में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ कुछ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 

रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

रामपुर। रामपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की 35वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक (GBM) सोमवार को उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  

होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

रामपुर। होली के त्यौहार पर रंगों के साथ-साथ पकवानों में मिलावट का जहर घोलने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

रामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी...

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय