ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर यूनिट की सेरेमनी के साथ मेरठ में हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन के कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को मेरठ और ग्रेटर नोएडा का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे नमो भारत मेट्रो परियोजना का निरीक्षण करेंगे और ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर यूनिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे और मेरठ में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर मेरठ के शताब्दीनगर नमो भारत मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे।
यहां वे स्टेशन परिसर का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी लेंगे। इसके बाद वे मेरठ साउथ नमो भारत मेट्रो स्टेशन का भी जायजा लेंगे। नमो भारत परियोजना को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हाई-स्पीड और आधुनिक परिवहन व्यवस्था के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे मेरठ और दिल्ली के बीच आवागमन और सुगम होगा। मेरठ के मोहिउद्दीनपुर हेलीपैड से मुख्यमंत्री ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-29 स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे, जहां इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। यह कंपनी विश्व की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फॉक्सकॉन और भारत की आईटी दिग्गज कंपनी एच सी एल टेक्नोलॉजीज का संयुक्त उपक्रम है। यमुना सिटी में स्थापित होने वाली यह सेमीकंडक्टर यूनिट प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। इस दौरान एक विशाल जनसभा को भी मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में लगभग पांच हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें तेज हवाओं और बूंदाबांदी से एनसीआर की हवा में सुधार, कई इलाके ऑरेंज से येलो जोन में पहुंचेकार्यक्रम समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेवर से विधायक धीरेन्द्र सिंह के आवास जाएंगे। शाम 6 बजकर 20 मिनट पर वे वहां से रवाना होकर यूपी सदन पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है। रविवार को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर मुख्यमंत्री यूपी सदन से हिंडन एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और 11 बजकर 25 मिनट पर मेरठ शताब्दी नगर हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे प्रधानमंत्री मोदी मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मेरठ दक्षिण स्टेशन तक मेट्रो रेल का भ्रमण करेंगे। करीब 1 बजे मेरठ दक्षिण स्टेशन पहुंचकर वे विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दोपहर लगभग 2 बजे प्रधानमंत्री मेरठ से कार्यक्रम स्थल से रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का यह दौरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां