शामली में तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस, समयबद्ध निस्तारण पर जोर
शामली। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलेक की तीनों तहसीलों में किया गया। शनिवार को शामली तहसील सभागार में डीएम अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में हुआ। डीएम ने स्पष्ट कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तीनों तहसीलों में 80 शिकायते आई, जिसमें से मात्र 7 का ही निस्तारण हो सका।
शनिवार को शामली तहसील में समाधान दिवस के दौरान कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरण संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में निपटाने के निर्देश दिए गए। बैठक में अनुपस्थित पाए गए डीएफओ जगदेव सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश डीएम ने दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और मंडी सचिव शामली के अनुपस्थित रहने पर उनके प्रतिस्थानी ने अस्वस्थता की जानकारी दी, जिस पर डीएम ने सीएमओ को दोनों अधिकारियों की जांच रिपोर्ट शाम तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम सत्येन्द्र सिंह, एसडीएम शामली अर्चना शर्मा, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, पीडी डीआरडीए प्रेमचंद, तहसीलदार मनोज कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा तहसील कैराना में एसडीएम निधि भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 21 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं तहसील ऊन में सीडीओ विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां 21 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम संदीप त्रिपाठी व तहसीलदार ललिता चौधरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां